19 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: बी. सुदर्शन रेड्डी होंगे विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, तेज बारिश से बेहाल मुंबई, BMC ने की वर्क फ्रॉम होम की अपील; युद्ध रोकने के लिए तैयार हुए जेलेंस्की, पु – Times Now Navbharat

Theme
Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…
hindi news
india
19 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: इंडिया एलायंस ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद का यह चुनाव एक वैचारिक लड़ाई है और सभी विपक्षी दल इस पर सहमत हैं, और यही कारण है कि हमने बी. सुदर्शन रेड्डी को संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। मुंबई और आसपास के इलाकों में मंगलवार को भी भारी बारिश का दौर जारी है। सुबह से हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित है। लगातार हो रही बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा ‘रेड अलर्ट’ जारी करने के बाद बीएमसी ने स्कूल और कॉलेज के साथ अब सरकारी कार्यालय बंद करने की घोषणा की है। आईएमडी ने मंगलवार को मुंबई और आसपास के शहरों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की और कूटनीतिक माध्यमों से रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की। जेलेंस्की ने युद्ध रोकने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि हमें युद्ध रोकना होगा। हमें रूस को रोकना होगा और हमें अमेरिकी और यूरोपीय सहयोगियों का समर्थन चाहिए। ट्रंप और जेलेंस्की ने संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक की संभावना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम कई हमलों के बीच जी रहे हैं। आज, कई हमले हुए हैं और कई लोग घायल हुए हैं। हमें युद्ध रोकना होगा। हमें रूस को रोकना होगा और हमें अमेरिकी और यूरोपीय साझेदारों से समर्थन की जरूरत है। विपक्षी दल मंगलवार को एक और दौर की बैठकों के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं। देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद के लिए दक्षिण बनाम दक्षिण का मुकाबला होने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सोमवार शाम कई विपक्षी नेताओं ने मुलाकात की और उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के नामों पर चर्चा की। कुछ नाम सुझाए गए, जिनमें तमिलनाडु से भी कुछ नाम शामिल थे। इससे पहले दिन में रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने नए उपराष्ट्रपति के सर्वसम्मति से चुनाव के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे सहित कुछ विपक्षी दलों के नेताओं से संपर्क किया और सी पी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी के लिए उनका समर्थन मांगा। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि विपक्ष नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार उतार सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए ऐसे गैर-राजनीतिक चेहरे को मैदान में उतारना चाहता है, जिसकी राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और कद हो।
Updated Aug 19, 2025, 01:24 PM IST
19 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: बी. सुदर्शन रेड्डी होंगे विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, तेज बारिश से बेहाल मुंबई, BMC ने की वर्क फ्रॉम होम की अपील; युद्ध रोकने के लिए तैयार हुए जेलेंस्की, पुतिन के साथ वार्ता पर जताई सहमति
19 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: इंडिया एलायंस ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद का यह चुनाव एक वैचारिक लड़ाई है और सभी विपक्षी दल इस पर सहमत हैं, और यही कारण है कि हमने बी. सुदर्शन रेड्डी को संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। मुंबई और आसपास के इलाकों में मंगलवार को भी भारी बारिश का दौर जारी है। सुबह से हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित है। लगातार हो रही बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा ‘रेड अलर्ट’ जारी करने के बाद बीएमसी ने स्कूल और कॉलेज के साथ अब सरकारी कार्यालय बंद करने की घोषणा की है। आईएमडी ने मंगलवार को मुंबई और आसपास के शहरों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की और कूटनीतिक माध्यमों से रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की। जेलेंस्की ने युद्ध रोकने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि हमें युद्ध रोकना होगा। हमें रूस को रोकना होगा और हमें अमेरिकी और यूरोपीय सहयोगियों का समर्थन चाहिए। ट्रंप और जेलेंस्की ने संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक की संभावना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम कई हमलों के बीच जी रहे हैं। आज, कई हमले हुए हैं और कई लोग घायल हुए हैं। हमें युद्ध रोकना होगा। हमें रूस को रोकना होगा और हमें अमेरिकी और यूरोपीय साझेदारों से समर्थन की जरूरत है। विपक्षी दल मंगलवार को एक और दौर की बैठकों के बाद उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार की घोषणा कर सकते हैं। देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद के लिए दक्षिण बनाम दक्षिण का मुकाबला होने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सोमवार शाम कई विपक्षी नेताओं ने मुलाकात की और उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के नामों पर चर्चा की। कुछ नाम सुझाए गए, जिनमें तमिलनाडु से भी कुछ नाम शामिल थे। इससे पहले दिन में रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने नए उपराष्ट्रपति के सर्वसम्मति से चुनाव के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे सहित कुछ विपक्षी दलों के नेताओं से संपर्क किया और सी पी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी के लिए उनका समर्थन मांगा। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि विपक्ष नौ सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार उतार सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए ऐसे गैर-राजनीतिक चेहरे को मैदान में उतारना चाहता है, जिसकी राष्ट्रीय प्रतिष्ठा और कद हो।

  • युद्ध रोकने के लिए तैयार हुए जेलेंस्की, पुतिन के साथ वार्ता पर जताई सहमति

  • उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की आज घोषणा कर सकता है विपक्ष

  • कर्नाटक: पुत्तूर के गांव में 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या की

  • डीआरआई ने आंध्र में अल्प्राजोलम की अवेध निर्माण कंपनी का भंडाफोड़ किया

  • जलभराव केवल डूब क्षेत्र तक ही सीमित रहेगा: दिल्ली मुख्यमंत्री

एसआईआर के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
किश्तवाड़ बादल हादसा: एक महिला का शव बरामद, मृतकों की संख्या 64 हुई
प्रधानमंत्री मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए चीन जाएंगे: डोभाल
बी. सुदर्शन रेड्डी होंगे विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
#WATCH | INDIA alliance names former Supreme Court Judge B. Sudershan Reddy as its candidate for the Vice President of India post

Congress President Mallikarjun Kharge says, "This vice-presidential contest is an ideological battle, and all the opposition parties agreed on this,… pic.twitter.com/r7glvCdDjj
दिल्ली के लिए अगले 72 घंटे अहम, हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ा
एनसीआर में पूरे सप्ताह रहेगा बरसात का दौर, वीकेंड में तेज बारिश की संभावना
बिहार: राहुल गांधी 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान पहुंचे मनैनी गांव, किया संवाद
मुंबई बारिश: उपनगरों में 24 घंटे में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश, विक्रोली में सर्वाधिक
दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना: आईएमडी
राज्यसभा में एसआईआर के मुद्दे पर हंगामा, बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित
एसआईआर के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण बैठक 12 बजे तक स्थगित
इस देश में लोकतंत्र की हत्या आसान नहीं है: कन्हैया कुमार
#WATCH | Gaya, Bihar: On Voter Adhikar Yatra, Congress leader Kanhaiya Kumar says, "Today is the third day of the Voter Adhikar Yatra. This yatra started from Gaya and will continue further. The way people are supporting the yatra, coming out of their homes to see it and giving… pic.twitter.com/yyUhay5N1H
गगनयान मिशन को लेकर दुनियाभर में दिलचस्पी है: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा
#WATCH | Delhi: During his interaction with PM Modi, Group Captain Shubhanshu Shukla said, "Food is a big challenge on a space station, there is less space, and cargo is expensive. You always try to pack as many calories and nutrients as possible in the least space, and… pic.twitter.com/oxZwaQ9HLv
बीएमसी ने मुंबई में सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों के लिए किया अवकाश घोषित
कर्नाटक: पुत्तूर के गांव में 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या की
डीआरआई ने आंध्र में अल्प्राजोलम की अवेध निर्माण कंपनी का भंडाफोड़ किया
जलभराव केवल डूब क्षेत्र तक ही सीमित रहेगा: दिल्ली मुख्यमंत्री
उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की आज घोषणा कर सकता है विपक्ष
युद्ध रोकने के लिए तैयार हुए जेलेंस्की, पुतिन के साथ वार्ता पर जताई सहमति
जानिए कौन हैं बी सुदर्शन रेड्डी, जिन्हें विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है
बी सुदर्शन रेड्डी होंगे विपक्ष के उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, खरगे ने किया ऐलान; सीपी राधाकृष्णन से होगा मुकाबला
सुप्रीम कोर्ट का आदेश- मेहरौली दरगाह और ऐतिहासिक ढांचे पर कोई नया निर्माण या तोड़फोड़ नहीं होगा
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने NSA अजीत डोभाल से की मुलाकात, भारत-चीन सीमा विवाद समेत कई मुद्दों पर हुई बात
'अंतरिक्ष में जाना मिशन का अंत नहीं, शुरुआत..' PM मोदी-शुभांशु शुक्ला के बीच दिलचस्प संवाद, VIDEO
Follow Us :
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News