24 घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया को लगेगा बड़ा झटका! तीसरे टेस्ट में जोश हेजलवुड का खेलना हुआ मुश्किल – NavaBharat

जोश हेजलवुड (सौजन्यः सोशल मीडिया)
एडिलेड: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम चोट की वजह से जुझ रही है। अगले 24 घंटे में ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लग सकता है। यह झटका जोश हेजलवुड के रूप में लग सकता है। वह ‘साइड स्ट्रेन’ की तकलीफ से जुझ रहे हैं। हालांकि उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेले थे, लेकिन उनका तीसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल हो सकता है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने सोमवार को यहां एडिलेड ओवल में दो पूरे स्पेल गेंदबाजी करने के बाद कहा कि अगले 24 घंटे में यह पता चल जाएगा कि वह भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में खेल पाएंगे या नहीं। हेजलवुड चोटिल होने के कारण यहां खेले गए दिन रात्रि टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच तीसरे दिन ही 10 विकेट से जीत लिया था। इससे हेजलवुड को मैच की परिस्थितियों में गेंदबाजी करने का मौका मिला। तीसरा टेस्ट मैच शनिवार से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा।
खेल जगत से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
हेजलवुड ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरा तीसरे टेस्ट मैच में खेलना अगले 24 घंटे में मेरी फिटनेस की प्रगति पर निर्भर करेगा। निश्चित तौर पर दो स्पेल गेंदबाजी करना काफी अंतर पैदा करते हैं। अभी कुछ छोटी-छोटी चीज हैं जिन पर प्रगति हासिल करना बाकी है लेकिन अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण है। अगले दिन फिर से गेंदबाजी करना और यह सोचना महत्वपूर्ण है कि मैं फिर से गेंदबाजी करने के लिए तैयार हूं।”
इस अनुभवी तेज गेंदबाज का साइड स्ट्रेन का पुराना रिकॉर्ड रहा है लेकिन उन्होंने कहा कि अगर एडिलेड टेस्ट वर्तमान सत्र का आखिरी टेस्ट होता तो वह इसमें जरूर खेलते। हेजलवुड ने कहा, ‘‘यह जरूरी नहीं है कि यह सामान्य साइड स्ट्रेन हो जिससे मैं पहले भी जूझ चुका हूं, इसलिए हम किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते थे। अगर यह गर्मियों के सत्र का आखिरी मैच होता तो संभवत: मैं इसमें खेलता।” यदि हेज़लवुड को फिट घोषित किया जाता है, तो उन्हें स्कॉट बोलैंड की जगह अंतिम एकादश में लिया जाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News