27 जुलाई से शनि चलेंगे वक्री चाल, पंडित जी से जानें साढ़ेसाती से पीड़ित राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव? – Hindustan Hindi News

Vakri Shani ka Mesh, Kumbh aur Meen Rashi Par Prabhav: ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे धीमी गति का ग्रह माना जाता है। शनि समय-समय पर अपनी चाल में बदलाव करते हैं, जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 27 जुलाई 2026 को शनि वक्री (उलटी) चाल शुरू करेंगे और 11 दिसंबर 2026 तक इसी स्थिति में रहेंगे। कहा जाता है कि शनि अपने प्रभाव से व्यक्ति को फर्श से अर्श और अर्श से फर्श तक पहुंचा सकते हैं। इस समय मेष, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, साढ़ेसाती के दौरान वक्री शनि सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से साढ़ेसाती से परेशान मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की उलटी चाल का क्या प्रभाव पड़ेगा।

ज्योतिषाचार्य उपाध्याय के अनुसार, मेष राशि के लिए शनि की वक्री यानी उलटी चाल लाभप्रद साबित हो सकती है। इस समय आपका मन शांत रहेगा। पारिवारिक जीवन से जुड़ी समस्याएं सुलझ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ चली आ रही अनबन दूर हो सकती है। वक्री शनि के प्रभाव से मेष राशि वालों की करियर से जुड़ी अड़चनें दूर हो सकती हैं। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। मेहनत का पूरा फल प्राप्त हो सकता है। नए काम की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक तौर पर भी आपको सुधार देखने को मिलेगा। खर्चों में कमी आ सकती है, जिससे बचत करने में सफल हो सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। सेहत की बात करें तो सुधार के संकेत हैं। एनर्जी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है।

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि की वक्री चाल साढ़ेसाती से परेशान कुंभ और मीन राशि के लिए अच्छी नहीं कही जाएगी। वक्री शनि के कारण आपका मन परेशान या विचलित हो सकता है। भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। इस समय आपको धैर्य रखना चाहिए। कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आकस्मिक खर्चों में वृद्धि होने से मानसिक तनाव हो सकता है। बेकार के खर्चों से बचें और बजट बनाकर चलें। पारिवारिक जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। इस समय रिश्तों को बहुत समझदारी से संभालने की जरूरत हो सकती है। इस समय आप शारीरिक तौर पर भी परेशान हो सकते हैं। वक्री शनि के दौरान खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

1. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का व्रत करना चाहिए।

2. शनिवार को काले तिल, उड़द, सरसों का तेल और काले कंबल आदि का दान करना चाहिए।

3. शनि कृपा पाने के लिए पीपल के पेड़ की पूजा करें और उसकी जड़ में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

संक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News