Republic Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” पर देशवासियों गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस अवसर पर हमारे गौरवशाली गणराज्य की 75वीं वर्षगांठ को मनाने की महत्ता पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा, आज हम अपने संविधान की ताकत और इसकी गहरी संस्कृति को सम्मानित करते हुए एक नई दिशा की ओर अग्रसर हो रहे हैं. इस दिन हम उन महान विभूतियों को नमन करते हैं जिन्होंने हमें एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने का मार्ग दिखाया. उनका योगदान न केवल हमारे संविधान के निर्माण में था बल्कि उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को भी स्थिर और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई.