80 साल की महिला से 28 वर्षीय पड़ोसी ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ उसके 28 वर्षीय पड़ोसी ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे जब बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली थी, उसी दौरान आरोपी ने घर में घुसकर उसके कमरे में बलात्कार किया. महिला की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल व खून से लथपथ महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. सदर सर्किल अधिकारी हिमांशु माथुर ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है.
सीओ ने कहा, ‘आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले की गहन जांच चल रही है.’ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News