ग्रामीण बोले- मनीषा का संस्कार नहीं होने देंगे: पेड़, पत्थर-ईंटों से रास्ते बंद किए, पिता बोले- जबरन नहीं कर… – Dainik Bhaskar

हरियाणा में भिवानी की लेडी टीचर मनीषा के आज होने वाले अंतिम संस्कार में पेंच फंस गया है। सोमवार देर रात प्रशासन से हुई मीटिंग के बाद परिवार के राजी होने की बात सामने आई थी।
जिसके बाद पिता संजय का भी वीडियो सामने आया कि प्रशासन ने धरना कमेटी के जरिए मुझ पर दबाव बनाकर अंतिम संस्कार के लिए सहमति ली। मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती।
मंगलवार सुबह इसका खुलासा होने पर भिवानी में ग्रामीणों की पंचायत हुई। उन्होंने इंसाफ मिलने तक मनीषा का अंतिम संस्कार न करने के लिए कहा। इसके लिए पिता संजय को भी समझाया कि पूरा गांव उनके साथ है। किसी के दबाव में न आएं।
अब भारी संख्या में ग्रामीणों ने गांव ढाणी लक्ष्मण को जाता रास्ता रोक दिया है। युवाओं के साथ महिलाएं भी गांव के एंट्री पॉइंट पर इकट्‌ठा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह बिना इंसाफ मिले मनीषा का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे।
इसके बाद पिता संजय ने भी मीडिया से कहा कि कमेटी की वजह से उन्होंने हामी भरी। अब वह ग्रामीणों के साथ हैं। पुलिस इन्हें संतुष्ट करा दे तो ठीक, वर्ना वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
मनीषा की डेडबॉडी अभी भिवानी के सिविल अस्पताल में ही रखी हुई है। वहीं एहतियात के तौर पर गांव का स्कूल भी बंद रखा गया है।
माहौल को देखते हुए सरकार ने भिवानी और चरखी दादरी में इंटरनेट बंद कर दिया है। दोनों जिलों में 19 अगस्त यानी आज सुबह 11 बजे से 21 अगस्त की सुबह 11 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा।
प्रदेश गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने लॉ एंड ऑर्डर का हवाला देते हुए आदेश दिया कि ब्रॉडबैंड और लीजलाइन को छोड़ सभी तरह से इंटरनेट सर्विस और बल्क SMS बंद रहेंगे।
इसके अलावा दूसरे जिलों से भी भिवानी में पुलिस फोर्स मंगाई गई है। पानीपत से 108 कर्मचारियों वाली एक पुलिस कंपनी सुबह ही भिवानी भेजी जा चुकी है।
इसी बीच चरखी दादरी में सर्वजातीय फोगाट खाप ने भी इमरजेंसी पंचायत बुला ली है। जिसमें मनीषा के मामले को लेकर आगे का फैसला लिया जाएगा।
गांव में जुटी ग्रामीणों की भीड़ के PHOTOS…
पिता ने कहा- प्रशासन ने कमेटी और कमेटी ने मुझ पर दबाव डालकर सहमति ली वहीं सोमवार देर रात हुई मीटिंग के बाद पिता संजय ने कहा था कि वह पुलिस जांच से संतुष्ट हैं और आज यानी मंगलवार को अंतिम संस्कार कर देंगे। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है।
जिसमें वह कह रहे हैं कि मेरी बेटी कभी आत्महत्या नहीं कर सकती, मुझे उस पर इतना विश्वास है। प्रशासन कह रहा है कि उसने आत्महत्या की है। मैं इसको नहीं मानता कि मेरी बेटी आत्महत्या कर लेगी। सारी मेडिकल टीम ने ये दिखाया कि उसने आत्महत्या की है। मैं कहता हूं कि उसने आत्महत्या नहीं की है। मुझे मेरी बेटी के लिए न्याय चाहिए।
पिता संजय ने आगे कहा-
प्रशासन ने कमेटी को दबाया, फिर कमेटी ने मुझ पर दबाव डाला। मैं लोगों से यही अपील करना चाहता हूं कि मेरी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए जितना भी हो सके, सहयोग करें।
इस मामले से जुड़े बड़े अपडेट्स…
11 अगस्त को निकली मनीषा, 13 अगस्त को लाश मिली बता दें कि मनीषा 11 अगस्त को घर से स्कूल के लिए निकली थी। वहां से कॉलेज में एडमिशन का पता करने जाते वक्त वह गायब हो गई। 13 अगस्त को उसकी लाश मिली थी। जिसके बाद परिवार ने हत्या का आरोप लगाया था। कल (18 अगस्त) को इस मामले में पूरे प्रदेश में छात्र संगठनों ने भी प्रदर्शन किया। दोपहर तक बात सामने आई कि मनीषा की हत्या नहीं हुई बल्कि यह सुसाइड हो सकती है। पुलिस के हवाले से एक सुसाइड नोट भी सामने आया।
ग्राउंड रिपोर्ट: मनीषा के घर से निकलने-लाश मिलने तक की कहानी:अंतिम बार कुछ कहना चाहती थी
इस मामले की पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News