अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने पूरे देश में टेलीकॉम सेवाएं बंद कर दी हैं. कुछ हफ़्ते पहले उन्होंने 'अनैतिकता रोकने' के नाम पर फाइबर-ऑप्टिक इंटरनेट कनेक्शन काटना शुरू किया था.
इफ़्तेख़ार अली
इमेज स्रोत, WAKIL KOHSAR/AFP via Getty Images
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने पूरे देश में टेलीकॉम सेवाएं बंद कर दी हैं. कुछ हफ़्ते पहले उन्होंने 'अनैतिकता रोकने' के नाम पर फाइबर-ऑप्टिक इंटरनेट कनेक्शन काटना शुरू किया था.
इंटरनेट को लेकर निगरानी करने वाली संस्था नेटब्लॉक्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, देश में इस समय पूरी तरह से कनेक्टिविटी ब्लैकआउट की स्थिति है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी का कहना है कि उसने राजधानी काबुल स्थित अपने दफ़्तर से संपर्क खो दिया है, जिसमें मोबाइल फ़ोन सेवाएं भी शामिल हैं. मोबाइल इंटरनेट और सैटेलाइट टीवी भी पूरे अफ़ग़ानिस्तान में बुरी तरह प्रभावित हैं.
2021 में सत्ता पर क़ब्ज़ा करने के बाद से तालिबान ने अपनी इस्लामी शरीयत क़ानून के मुताबिक़ कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं.
फाइबर-ऑप्टिक केबल्स काफ़ी तेज़ी से डेटा ट्रांसफ़र करती हैं और दुनिया के बड़े हिस्से का इंटरनेट इन्हीं पर आधारित है.
अफ़ग़ान न्यूज़ चैनल 1टीवी के पूर्व संपादक-इन-चीफ़ हामिद हैदरी ने शटडाउन के बाद कहा, "पूरा देश अकेलेपन में घिर गया है."
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "अफ़ग़ानिस्तान अब आधिकारिक तौर पर (इंटरनेट) कटऑफ़ में उत्तर कोरिया से आगे निकल गया है."
नमस्कार!
बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.
कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.
– नो हैंडशेक, इशारेबाज़ी और ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र, क्या भारत-पाकिस्तान क्रिकेट सबसे कड़वाहट वाले दौर में है?
– अमेरिका को भारत के बजाय पाकिस्तान से दोस्ती करने में क्यों फ़ायदा नज़र आ रहा है?
– हार्ट अटैक के रिस्क को कम करने और दिल को सेहतमंद रखने का ये हो सकता है तरीका
– कौन हैं मोहसिन नक़वी जिनसे ट्रॉफ़ी लेने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम नहीं हुई तैयार?
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2025 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.