LIVE: शेयर बाजार में तेजी, KFC और Pizza Hut के प्रमोटर्स की मर्जर की तैयारी; यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें – Zee Business

02 Jan 2026, 8:35 PM (IST)

02 Jan 2026, 8:33 PM (IST)

02 Jan 2026, 3:53 PM (IST)
सूत्रों के हवाले से खबर                             
बजट में डिफेंस सेक्टर को बड़ा बूस्ट संभव              
इस बार डिफेंस बजट `80,000 Cr बढ़ाया जा सकता है        
`2.6 Lk Cr के डिफेंस बजट का ऐलान हो सकता है           
डिफेंस बजट में 20% की भारी भरकम बढ़ोतरी संभव          
FY25 के लिए `1.8 Lk Cr का डिफेंस बजट था
02 Jan 2026, 2:03 PM (IST)
31 दिसंबर तक कुल एडवांसेज में 16.3% की बढ़ोतरी (YoY)  
घरेलू एडवांसेज 17.5% बढ़कर ~2.15 Lk Cr (YoY)          
कुल डिपॉजिट 10.7% बढ़कर ~3.10 Lk Cr (YoY)       
घरेलू डिपॉजिट 10.2% बढ़कर ~2.92 Lk Cr (YoY)           
31 दिसंबर तक कुल कारोबार 13.3% बढ़कर 5.54 Lk Cr       
CASA रेश्यो 38.11% से बढ़कर 38.41% (QoQ)
02 Jan 2026, 2:02 PM (IST)
सूत्रों के हवाले से खबर       
IDBI Bank के विनिवेश के लिए फाइनेंशियल बिड जल्द       
विनिवेश से जुड़े कोर ग्रुप की फाइनेंशियल बिड को मंजूरी      
IDBI Bank की रेस में Kotak Bank, Fairfax        
DIPAM फाइनेंशियल बिड के लिए रिजर्व प्राइस तय करेगा
02 Jan 2026, 2:01 PM (IST)
सूत्रों के हवाले से खबर
बजट में मिल सकता है रिन्यूएबल एनर्जी को बड़ा बूस्ट
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के बजट में बड़ी बढ़ोतरी संभव
बजट 3x बढ़ाकर `40000 करोड़ तक किया जा सकता है
ग्रीन एनर्जी को ट्रांसमिशन लाइन से जोड़ने में आसानी होगी
स्मॉल हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए 25-30% बजटीय सहायता संभव
पूर्वोत्तर राज्यों के लिए सोलर, पंप स्टोरेज के लिए नई स्कीम संभव
02 Jan 2026, 11:55 AM (IST)
2W
TVS, Royal Enfield और Hero MotoCorp सब ने डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की
PVs
Maruti Suzuki , M&M और Tata Motors PV ने हाई डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की
02 Jan 2026, 11:13 AM (IST)
22 कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग को मंजूरी मिली
ECMS के तीसरे चरण में 22 कंपनियों को सर्टिफिकेट मिला
मंजूर ECMS प्रोजेक्ट से 41,863 करोड़ का निवेश संभव हो सकता है
इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स से जुड़े 22 प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं.
Wipro Global, TATA Electronics, Samsung Display का प्रस्ताव मंजूर हुआ है.
02 Jan 2026, 11:06 AM (IST)
Sapphire Foods और Devyani International के बीच मर्जर की बड़ी डील तय हो गई है, जिसके तहत Sapphire Foods का Devyani International में विलय किया जाएगा. इस मर्जर के बाद Sapphire Foods के हर 100 शेयर पर निवेशकों को Devyani International के 177 शेयर अलॉट किए जाएंगे. कंपनी ने साफ किया है कि पूरी मर्जर प्रक्रिया को पूरा होने में करीब 15 से 18 महीने का समय लग सकता है. डील के हिस्से के तौर पर Arctic International, Sapphire Foods के मौजूदा प्रमोटर्स से 18.5% हिस्सेदारी खरीदेगा, जिससे शेयरहोल्डिंग स्ट्रक्चर में भी अहम बदलाव देखने को मिलेगा.
इस सौदे के तहत Devyani International, Yum! Brands के हैदराबाद स्थित 19 KFC रेस्टोरेंट्स का अधिग्रहण करेगी. इसके अलावा कंपनी Yum! India को एक बार का वन-टाइम फीस देगी और मर्जर से जुड़े सभी जरूरी अप्रूवल्स और लाइसेंस के लिए भी भुगतान करेगी. यह डील KFC और Pizza Hut जैसे बड़े QSR ब्रांड्स को एक ही कंपनी के तहत कंसोलिडेट करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है.
ब्रोकरेज हाउसों के मुताबिक इस मर्जर से दोनों कंपनियों को मजबूत सिनर्जी का फायदा मिलेगा और संयुक्त इकाई देश की सबसे बड़ी QSR कंपनी बनकर उभरेगी. UBS का अनुमान है कि दूसरे साल से सालाना करीब 210 से 225 करोड़ रुपये की सिनर्जी हासिल हो सकती है, जबकि मर्जर के बाद कंबाइंड एंटिटी का स्टोर काउंट 3000 के पार पहुंच जाएगा. हालांकि, ज्यादातर ब्रोकरेज का मानना है कि इस डील का ज्यादा फायदा Devyani International को मिलेगा.
Axis Capital के मुताबिक सिनर्जी से Devyani International के शेयर में करीब 45% तक का अपसाइड देखने को मिल सकता है और ब्रोकरेज ने प्रोफॉर्मा आधार पर 213 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. हालांकि, डील के चलते Devyani International में करीब 46% इक्विटी डायल्यूशन भी होगा, जिसे निवेशकों को ध्यान में रखना चाहिए. इस मर्जर से जुड़े सभी अहम पहलुओं पर चर्चा के लिए 6 जनवरी, 2026 को दोपहर 3 बजे कंपनी की कॉन्फ्रेंस कॉल आयोजित की जाएगी.
02 Jan 2026, 10:58 AM (IST)
किआ इंडिया ने अपनी पॉपुलर मिड साइज एसयूवी किआ सेल्टॉस की कीमत का खुलासा कर दिया है, कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट की कीमत 10.99 लाख रुपए तय की है और टॉप वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपए तक जाती है. इस कार में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ADAS Level-2 समेत कई सारे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. बुकिंग 11 दिसंबर से शुरू हो गई है. 25000 रुपए देकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं. इस कार की डिलिवरी मिड जनवरी से शुरू होगी. 
ये भी पढ़ें: Sierra से सस्ती निकली नई वाली Kia Seltos; यहां जानें हर वेरिएंट की कीमत, इस दिन से डिलिवरी शुरू
02 Jan 2026, 10:45 AM (IST)
आज शेयर बाजार बढ़िया तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स 330 अंक ऊपर था तो निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 26,200 के ऊपर पहुंच गया है. इंडेक्स अपने ऑल टाइम हाई से कुछ 70 अंक दूर है. बैंक निफ्टी में भी आज अच्छी तेजी है. ऑटो सेल्स के नंबर्स आए हैं, उसे देखते हुए आज ऑटो शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही थी. लेकिन सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ने की खबर को देखते हुए आज भी ITC के शेयरों में बड़ी बिकवाली दिख रही थी, जिसके चलते FMCG इंडेक्स भारी गिरावट देख रहा था.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News