दो दिन की धूप और फिर वही हाड़ कंपाने वाली ठंड, देखें मौसम विभाग का अलर्ट – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
मुजफ्फरपुर में सुबह कोहरे और दिन में धूप के बावजूद ठंड का असर बरकरार है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने 3 से 7 जन …और पढ़ें
IMD Weather Report: पछुआ हवाओं के कारण लोगों को दिनभर सिहरन महसूस होती रही। जागरण
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Cold Weather: जिले में दो दिन की धूप लोगों को राहत जरूर देगी, लेकिन इसके बाद ठंड एक बार फिर जोर पकड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 जनवरी के बीच ठंड के प्रभाव में वृद्धि होगी और सुबह के समय कुहासा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री से अधिक नीचे रहा, जबकि अधिकतम तापमान भी औसत से कम रिकॉर्ड किया गया। ठंडी पछुआ हवाओं के कारण दिनभर सिहरन महसूस होती रही।
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के जलवायु परिवर्तन अध्ययन केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम सामान्यतः शुष्क बना रहेगा। वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि 3 से 7 जनवरी तक आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह और रात में ठंड का असर बना रहेगा।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पछुआ हवा औसतन 3 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 90 से 95 प्रतिशत, जबकि दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत के आसपास रह सकती है।
वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. सत्तार ने किसानों को रबी फसलों पर विशेष नजर रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आलू, टमाटर, धनिया, लहसुन सहित अन्य रबी फसलों में झुलसा रोग की नियमित निगरानी जरूरी है। आवश्यकता पड़ने पर अनुशंसित दवाओं का छिड़काव करें। साथ ही गेहूं की फसल में ठंड के कारण पनपने वाले रोगों को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News