बीकानेर | रानीबाजार में गंगोत्री कॉम्प्लेक्स के पास एक आवासीय परिसर से बरामद की गई दो विदेशी लंबे समय से गैरकानूनी तरीकेू से भारत में रह रही थीं। पुलिस इन दोनों विदेशी महिलाओं के बारे में पूरी छानबीन कर रही है।
कोटगेट पुलिस थाने के एसएचओ धीरेन्द्रसिंह शेखावत ने बताया कि रानीबाजार में गंगोत्री कॉम्प्लेक्स के पास एक आवासीय परिसर से उजबेकिस्तान और कजाकिस्तान की दो विदेशी महिलाओं सहित पांच महिलाओं को बरामद किया गया जिन्हें सखी सेंटर भेजा गया था। इन महिलाओं को लाने वाले सीकर निवासी बाबूलाल सैनी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। प्राथमिक छानबीन में सामने आया है कि दोनों विदेशी महिलाएं लंबे समय से गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रही थीं। इनमें से उजबेकिस्तान की महिला का वीजा एक्सपायर हो गया था जिसकी एक लाख रुपए पेनल्टी जमा करानी पड़ी थी। उसे 11 फरवरी से पहले भारत छोड़ना है। कजाकिस्तान की महिला ने बताया है कि उसका वीजा, पासपोर्ट गुम हो गया, लेकिन इस संबंध में उसने कोई दस्तावेज पेश नहीं किया है।
वर्ष, 23 के बाद उसकी कहीं, कोई एंट्री नहीं है। दोनोंं विदेशी महिलाएं गैर कानूनी तरीके से भारत में रहीं। इन्हें सखी सेंटर में भेजा गया है और पुलिस दोनों विदेशी महिलाओं के बारे में पूरी जानकारी जुटा रही है। गौरतलब है कि अनैतिक कार्यों की सूचना पर पुलिस ने गंगोत्री कॉम्प्लेक्स से नहीं, उसके पास आवासीय परिसर से दो विदेशी सहित 5 महिलाओं को बरामद कर सखी सेंटर भेजा था। सीआईडी के एसआई भोमसिंह की रिपोर्ट पर विदेशी महिलाओं को बिना सूचना के लाने के वाले सीकर निवासी बाबूलाल और आवासीय परिसर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बाबूलाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.