—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 4 फरवरी दिन बुधवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो उत्तर प्रदेश के वाराणसी में STF के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश बनारसी यादव ढेर हो गया है. वहीं आज सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल SIR के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई होगी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद दलील पेश करेंगी.
इधर बजट सेशन में आज प्रधानमंत्री मोदी शाम 5 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विपक्ष की आपत्तियो का जवाब देंगे. उधर युमनाम खेमचंद सिंह आज मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे. उनके साथ 2 उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 4 फरवरी दिन बुधवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो उत्तर प्रदेश के वाराणसी में STF के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश बनारसी यादव ढेर हो गया है. वहीं आज सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल SIR के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई होगी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद दलील पेश करेंगी.
इधर बजट सेशन में आज प्रधानमंत्री मोदी शाम 5 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विपक्ष की आपत्तियो का जवाब देंगे. उधर युमनाम खेमचंद सिंह आज मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे. उनके साथ 2 उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में 22 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है.
सुजीत पांडे बने डीजी फायर सर्विसेज
प्रवीण कुमार बने एडीजी लखनऊ जोन
के एस इमानुएल बने डीजीपी के जीएसओ
विनोद कुमार सिंह बने आईजी डॉ अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद
आलोक प्रियदर्शी बने अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट
राजकरण नैय्यर बने अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद
सोमेन बर्मा बने डीआईजी अयोध्या रेंज
संकल्प शर्मा बने संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट
विपिन टाडा बने संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट
अभिषेक यादव बने डीआईजी एटीएस लखनऊ
आशीष तिवारी बने डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज लखनऊ
प्रताप गोपेंद्र यादव बने डीआईजी यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ
कुंवर अनुपम सिंह बने एसपी जौनपुर
डॉक्टर ख्याति गर्ग बनी एसपी लखीमपुर खीरी
यशवीर सिंह बने एसपी बस्ती
चारू निगम बनी एसपी सुल्तानपुर
अभिनंदन बने एसएसपी सहारनपुर
डॉक्टर कौस्तुभ बने एसएसपी गोरखपुर
अविनाश पांडे बने एसएसपी मेरठ
अपर्णा रजत कौशिक बनी एसपी मिर्जापुर
रवि कुमार बने एसपी रायबरेली
सुकृति माधव बने एसपी पीलीभीत
सर्वानन टी बने एसपी अमेठी
अनुकृति वर्मा बनी अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा कमिश्नरेट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आदिलाबाद, तेलंगाना: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘उत्तराखंड में हमारा एक हिंदू नौजवान, जिसका नाम दीपक कुमार है… उसका सिर्फ इतना कसूर था कि वह एक 70 साल के वकील की दुकान पर गया, जहां ‘बाबा’ लिखा हुआ था, और ये बजरंग दल वाले वहां गए और कहा, ‘नाम हटाओ, बाबा’… दीपक आया और उसने कहा, ‘यह दुकान तीस साल से यहां है, तुम कुछ नहीं कर सकते.’ अब बीजेपी सरकार, बीजेपी पुलिस ने उसी दीपक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है. उसने क्या गलत किया, मुझे बताओ? क्या किसी गरीब, सताए हुए इंसान की मदद करना जुर्म है?.’
#watch | Adilabad, Telangana: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says, "In Uttarakhand, one of our Hindu young men, whose name is Deepak Kumar… His only crime was that he went to a 70-year-old lawyer's shop where the word "Baba" was written, and these Bajrang Dal people went and… pic.twitter.com/SmMlQEyn7X
— ANI (@ANI) February 4, 2026
#watch | Adilabad, Telangana: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says, "In Uttarakhand, one of our Hindu young men, whose name is Deepak Kumar… His only crime was that he went to a 70-year-old lawyer's shop where the word "Baba" was written, and these Bajrang Dal people went and… pic.twitter.com/SmMlQEyn7X
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में सुधार और हिंद महासागर में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच, 6 अतिरिक्त P-8I पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान खरीदने के लिए लगभग 3 अरब डॉलर का सौदा कल होने की उमीद है. रक्षा विसेसज्ञ के मुताबिक बोइंग निर्मित इन विमानों से भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी और खुफिया क्षमता को काफी मजबूती मिलेगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वॉशिंगटन DC: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, “हम आज कई पार्टनर्स के साथ नए जरूरी मिनरल्स फ्रेमवर्क पर साइन करने की योजना बना रहे हैं. मैं फिर से यह बताना चाहता हूं कि यह सच में एक ऐतिहासिक मीटिंग है और यह उन अरबों डॉलर्स को दिखाता है जो यूनाइटेड स्टेट्स सरकार ने पहले ही इस कोशिश के लिए दिए हैं और इससे प्राइवेट सेक्टर का इन्वेस्टमेंट विश्वसनीय सप्लाई चेन बनाने में मदद मिलेगी जो टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन, आर्थिक ताकत और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं. 55 पार्टनर, 54 देश और यूरोपियन यूनियन यहां हैं. मुझे लगता है कि और भी कई देश इस पहल में शामिल होने में दिलचस्पी लेंगे जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा…”
#watch | Washington DC: US Secretary of State Marco Rubio says, "We're planning to sign new critical minerals frameworks with several partners later today. I want to just highlight again, this is really a historic gathering and highlights the billions of dollars the United States… pic.twitter.com/5k9IygBOvR
— ANI (@ANI) February 4, 2026
#watch | Washington DC: US Secretary of State Marco Rubio says, "We're planning to sign new critical minerals frameworks with several partners later today. I want to just highlight again, this is really a historic gathering and highlights the billions of dollars the United States… pic.twitter.com/5k9IygBOvR
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद सत्र को लेकर पार्टी मीटिंग के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे.
#watch | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi arrive at the residence of Congress President Mallikarjun Kharge's residence for a party meeting regarding the parliament session. pic.twitter.com/25jPaGCGMh
— ANI (@ANI) February 4, 2026
#watch | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi arrive at the residence of Congress President Mallikarjun Kharge's residence for a party meeting regarding the parliament session. pic.twitter.com/25jPaGCGMh
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ के हुसैनगंज में एक युवक 60 फीट ऊपर पेड़ पर चढ़ा और फांसी लगा ली. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. 5 घंटे की मशक्कत के बाद हाईड्रोलिक मशीन से युवक के शव को नीचे उतारा गया. युवक की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, युवक के शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जारी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 24 घंटे में दो बड़ी मुठभेड़, उधमपुर में जैश के दो आतंकी ढेर किश्तवाड़ में दो से तीन आतंकियों को घेरा. मुठभेड़ अभी भी जारी है.
जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले के छात्रू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ के घने जंगलों में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘वह (पीएम मोदी) डर गए और इसीलिए वह सदन में नहीं आए… केंद्रीय रेल मंत्री और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे बुलेट ट्रेन की तरह भाग गए.’
#watch | Delhi | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "He (PM Modi) got scared and that's why he did not arrive at the house…Union Railway Minister and BJP MP Nishikant Dubey ran away like a bullet train…" pic.twitter.com/KTNUv5QuQM
— ANI (@ANI) February 4, 2026
#watch | Delhi | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "He (PM Modi) got scared and that's why he did not arrive at the house…Union Railway Minister and BJP MP Nishikant Dubey ran away like a bullet train…" pic.twitter.com/KTNUv5QuQM
लोकसभा स्पीकर के ऑफिस में जोरदार हंगामा हो रहा है. वहां BJP और कांग्रेस सांसद आमने-सामने हो गए और उंगलियां दिखा-दिखाकर एक दूसरे पर तंज कसे.
मुंबई के ओशिवारा इलाके में महिला पर कार चढ़ाने की कोशिश की गई है. एक बिल्डिंग के गेट में काले रंग की कार घुसने की कोशिश कर रही थी, तभी एक महिला वहां पहुंची और उस कार सवार ने उस महिला पर कार चढ़ाने की कोशिश की. इस दौरान उस महिला ने कार वाले को रोकने का इशारा भी किया, लेकिन वो कार नहीं रुकी.
बताया जा रहा है कि कार सवार और उस महिला में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था तो उसके बाद ही उस कार सवार ने इस वारदात को अंजाम दिया, फिर वहां से भाग गया.
फुटेज सामने आई है और अब कार एवं कार चालक की तलाश की जा रही है.
मुंबई से सटे नालासोपारा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. नालासोपारा के तुलिंज इलाके में पुलिस प्रशासन और वसई-विरार महानगरपालिका ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया. तुलिंज इलाके में नाइजीरियन रहते हैं, जिनके पासपोर्ट और वीजा की अवधि खत्म हो चुकी है और कुछ नाइजीरियन नशीले पदार्थों की तस्करी में भी संलिप्त हैं.
बजट सत्र में लोकसभा सदन की आज की कार्यवाही दूसरी बार फिर स्थगित हो गई है. राहुल गांधी की स्पीच पर विवाद के चलते BJP के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित हुई.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले में जल्द ही हाईटेक और लग्जरी गाड़ियां शामिल होने वाली हैं. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अब बुलेट प्रूफ रेंज रोवर में सफर करेंगे. राज्य सरकार ने इन गाड़ियों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है और कुल चार बुलेट प्रूफ रेंज रोवर खरीदे जाने की तैयारी की जा रही है.
फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी यात्रा के लिए इलेक्ट्रिक और अन्य भारतीय निर्मित गाड़ियों का उपयोग करते रहे हैं. सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए पहचाने जाने वाले नीतीश कुमार पहली बार रेंज रोवर जैसी हाई-एंड लग्जरी एसयूवी में सफर करते नजर आएंगे. हालांकि, इसे उनकी जीवनशैली में बदलाव के बजाय बढ़ती सुरक्षा जरूरतों से जोड़कर देखा जा रहा है.
लीबिया के पूर्व शासक मुआम्मर गद्दाफी के बेटे सईफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या कर दी गई है. लीबियाई मीडिया के अनुसार, जिंटान शहर में उनके घर में घुसकर 4 अज्ञात हमलावरों ने हमला किया. वहीं हमले से पहले उनके घर में लगे सिक्योरिटी कैमरों को निष्क्रिय कर दिया गया था. सईफ अल-इस्लाम 2011 में अपने पिता के शासन के पतन के बाद से ही राजनीतिक रूप से सक्रिय थे और देश की सत्ता के लिए संघर्ष में एक प्रमुख व्यक्ति माने जाते थे.
NCP के वर्किंग प्रेसिडेंट प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को अपनी पार्टी के डेवलपमेंट के बारे में जानकारी दी. सुनेत्रा पवार के 10 फरवरी को DCM पद (चार्ज) संभालने की उम्मीद है. उस दिन कैबिनेट मीटिंग होनी है, जिसके बाद वह अपना चार्ज संभालेंगी. DCM पद संभालने के बाद सुनेत्रा के दिल्ली जाने और भारत के राष्ट्रपति, भारत के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मिलने की उम्मीद है. अजित पवार के निधन के बाद 10वें दिन (शुद्धक) की रस्में 9 फरवरी को खत्म होंगी.
सुप्रीम कोर्ट में आज पश्चिम बंगाल SIR के खिलाफ याचिका पर सुनवाई होगी, जिसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद वकील बनकर दलीलें पेश करेंगी. इसके लिए ममता बनर्जी अपने भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ सुप्रीम कोर्ट के लिए निकल गई हैं.
ट्रेड डील की बारीकियों पर विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के अलावा अमेरिकी वाणिज्य मंत्री स्कॉट बेसेंट से भी मुलाकात की, लेकिन मंगलवार को व्हाइट हाउस की तरफ से फिर वो बयान आया, जिससे भारत में राजनितिक विवाद खड़ा हो गया. व्हाइट हाउस पकी प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा है कि भारत ने यह बात मानी है कि वह रूस से अब तेल नहीं खरीदेगा, बल्कि अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदेगा. ट्रांसपोर्ट ऊर्जा और कृषि के क्षेत्र में भारत-अमेरिका में 500 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा.
अमेरिकी सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि अरब सागर में एक ईरानी शाहेद -139 ड्रोन को अमेरिकी विमानवाहक के करीब आक्रामक रूप से पहुंचने पर मार गिराया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ युद्ध टालने को लेकर हमारी बातचीत चल रही है. हम मजबूत रुख अपनाएंगे, लेकिन शांति ही प्राथमिकता है.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में STF टीम के साथ मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश बनारसी यादव ढेर हो गया है. मुठभेड़ में बनारसी यादव घायल हो गया था, जिसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बनारसी में 20 से ज्यादा केस दर्ज थे. बदमाश से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है. बनारसी थाना सारनाथ के महेंद्र गौतम का हत्यारा था और उसके साथ चौबेपुर थाना के बारियासनपुर रिंग रोड पर मुठभेड़ हुइ थी.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in