Feedback
सोशल मीडिया पर मेट्रो स्टेशन से जुड़े कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो हाल के समय में वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि एक ट्रांस महिला ने वहां पर मौजूद एक लड़की से पैसे की मांग की लेकिन जब उसने पैसे देने से इन्कार कर दिया तो उसने जो किया इसे लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.
ट्रांस महिला ने पैसे न मिलने पर उस लड़की के ऊपर गुटखा थूक देती है. इसके बाद वहां का माहौल तनाव में बदल जाता है.
जाने क्या है पूरा मामला?
वीडियो में देखा जा रहा है कि ट्रांस महिला पहले लड़की के पास जाकर उसे जबरन आशीर्वाद देती है और बाद में पैसे मांगती है. लड़की जब साफ तौर पर इनकार करती है, तब ट्रांस महिला उसे बददुआ देने की बात कहती है और लड़की के हाथ में चॉकलेट लेने की कोशिश करती है. लेकिन जब लड़की इसके लिए भी मना कर देती है तो, वो ट्रांस महिला उसपर थूक देती है.
“Transwoman spat Gutkha at a girl.” 🤡
A trans woman spat gutkha at a girl. She came to bless a girl in exchange for money.
When the girl refused to give money, she spat at her. This is shameful and disgusting.
Transgenders being nude, attacking, abusing, and snatching… pic.twitter.com/6Ulaw6ksL5
यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है. फिर रिकॉर्डिंग में लड़की ट्रांस महिला से सवाल करती है कि उसने ऐसा क्यों किया और बताती है कि सब कुछ कैमरे में कैद हो गया है. लेकिन जब लड़की ट्रांस महिला को दिखाने लगती है तो, वो अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती है और फिर वीडियो डिलीट करने को कहती है.
यूजर्स का फूटा गुस्सा
इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर सूरज कुमार बौद्ध (@SurajKrBauddh) अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखते हैं कि एक ट्रांसजेंडर महिला ने लड़की पर गुटखा थूका. शादियों, बर्थडे सेलिब्रेशन, ट्रैफिक सिग्नलों और यहां तक कि ट्रेनों में भी ट्रांसजेंडरों का नग्न होना, हमला करना, गाली देना और आशीर्वाद के नाम पर पैसे छीनना आम बात है, जहां वे निर्दोष नागरिकों को परेशान करते हैं. इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता चाहे कोई भी ऐसा करें. कई यूजर्स का ऐसा मानना है कि ऐसे अनुभव लोगों को मानसिक रूप से डराते हैं और यह एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. कुछ लोगों ने मांग की कि ऐसे मामलों में सख्त कानून और कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि जे दिल्ली मेट्रो है. इसमें आपको बहुत कुछ देखने को मिल जाएगा. ट्रेन में ये जबरदस्ती वसूली करते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू