Feedback
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक पत्नी से परेशान होकर रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या करने पहुंच गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं.
दरअसल, यह मामला मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर भगवानपुर चौक के पास, भगवानपुर ओवरब्रिज के नीचे का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में युवक रेलवे पटरी पर सिर रखकर लेटा हुआ दिखाई देता है और ट्रेन आने का इंतजार करता नजर आता है.
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: चोरी की लॉजिस्टिक वैन, पिकअप और होंडा सिटी से विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पटरी पर लेटा युवक, लोगों में मचा हड़कंप
वीडियो सामने आते ही साफ दिखता है कि युवक जान देने के इरादे से ट्रैक पर लेटा है. इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए लोगों ने बिना देर किए युवक को पटरी से उठाया.
स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया. अगर समय रहते लोग वहां नहीं पहुंचते, तो युवक की जान जा सकती थी. युवक को ट्रैक से हटाने के बाद लोगों ने उसे शांत कराया और समझाने की कोशिश की.
पत्नी और बेरोजगारी से परेशान होने का दावा
वीडियो में युवक यह कहते हुए सुनाई देता है कि वह पत्नी की लगातार शिकायतों और बेरोजगारी से परेशान है. उसका कहना है कि पत्नी उसे हर बात पर ताने देती है और कई बार खाना तक नहीं देती.
देखें वीडियो…
युवक ने यह भी बताया कि बेरोजगार होने के कारण वह पत्नी की इच्छाएं पूरी नहीं कर पा रहा है, जिससे घर में रोज झगड़े होते हैं. इसी मानसिक दबाव में आकर उसने आत्महत्या का कदम उठाने का फैसला किया.
वीडियो कॉल कर पत्नी को दी जानकारी
युवक का दावा है कि रेलवे ट्रैक पर लेटने से पहले उसने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर इस बारे में बताया था. वीडियो में वह अपना मोबाइल फोन दिखाते हुए यह भी कहता है कि उसने पत्नी को ट्रेन से कटने की बात कही थी.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को काफी देर तक समझाया, जिसके बाद वह वहां से चला गया. मिली जानकारी के अनुसार युवक मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू