Top Hindi News Today Live: भारत में HMPV वायरस की एंट्री, बेंगलुरू के बाद गुजरात में 2 महीने का बच्चा संक्रमित – Navbharat Live

Headline-Top Hindi News Today Live
06 Jan 2025 07:27 PM (IST)

06 Jan 2025 07:27 PM (IST)

प्रशांत किशोर के सामने झुका प्रशासन, कोर्ट ने बिना शर्त दी जमानत

Hindi Breaking News Live Updates: प्रशांत किशोर के आगे आखिर प्रशासन और कोर्ट को झुकना पड़ा, सशर्त जमानत लेने से इंकार करने के बाद उन्हें जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। लेकिन अब उन्हें कोर्ट ने बिन शर्त जमानत दे दिया है।
06 Jan 2025 06:33 PM (IST)

06 Jan 2025 06:33 PM (IST)

महाराष्ट्र सरकार ने चीन में HMPV के प्रकोप के बाद जारी की गाइडलाइंस

Hindi Breaking News Live Updates: महाराष्ट्र सरकार ने चीन में HMPV के प्रकोप के बाद जारी की गाइडलाइंस
हाथों को साबुन से धोते रहें
सेनेटाइजर से हाथ साफ करें
श्वसन संबंधी मरीजों से दूर रहें
मास्क का उपयोग करें
बार-बार छुई जाने वाली सतह को साफ करें
06 Jan 2025 05:51 PM (IST)

06 Jan 2025 05:51 PM (IST)

केजरीवाल का दावा, अगले कुछ दिनों सिसौदिया घर पर होगी छापेमारी

Hindi Breaking News Live Updates: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है मनीष सिसौदिया के घर पर छापेमारी होने वाली है। उन्होंन सोशल मीडिया पर लिखा कि “मैंने कुछ दिन पहले बोला था कि दिल्ली CM आतिशी जी को गिरफ्तार किया जाएगा और “आप” के कुछ नेताओं पर रेड होगी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया जी के घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई रेड होगी। बीजेपी दिल्ली चुनाव हार रही है। ये गिरफ्तारियां और रेड उनकी बौखलाहट का नतीजा है। अभी तक इन्हें हमारे ख़िलाफ़ कुछ नहीं मिला, आगे भी कुछ नहीं मिलेगा। “आप” एक कट्टर ईमानदार पार्टी है।”
06 Jan 2025 04:21 PM (IST)

06 Jan 2025 04:20 PM (IST)

जेल जाएंगे प्रशांत किशोर, सशर्त जमानत से किया इंकार

Hindi Breaking News Live Updates: पटना सिविल कोर्ट में उनकी पेशी हुई। SDJM आरती उपाध्याय की कोर्ट से उन्हें 25 हजार के निजी मुचलके पर बेल मिली। कोर्ट में पेशी के दौरान प्रशांत किशोर ने खुद बहस की। उन्होंने जज को बताया कि किस तरीके से पुलिसिया बर्बरता की गई। कोर्ट से जमानत मिली, लेकिन प्रशांत किशोर सशर्त जमानत लेने के लिए तैयार नहीं हुए।
06 Jan 2025 03:40 PM (IST)

06 Jan 2025 03:40 PM (IST)

Hindi Breaking News Live Updates:  बीजापुर में नक्सलियों द्वारा IED के विस्फोट के जरिए वाहन उड़ाए सुरक्षाबलों का वाहन उड़ा दिया। इस हमले में दंतेवाड़ा के 8 DRG जवान और एक ड्राइवर समेत 9 लोगों की मौत हो गई। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त अभियान से लौट रहे थे। ये जानकारी आईजी बस्तर ने दी।
06 Jan 2025 03:36 PM (IST)

06 Jan 2025 03:36 PM (IST)

बीजापुर में नक्सली हमला, 9 जवान शहीद

Hindi Breaking News Live Updates: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलवादियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला किया है। इस हमले में 9 जवान शहीद हो गए हैं।
06 Jan 2025 02:57 PM (IST)

06 Jan 2025 02:57 PM (IST)

बांग्लादेश से रिहा होने वाले सभी 95 मछुआरों को ₹10 हजार देंगी CM ममता बनर्जी

Hindi Breaking News Live Updates: बांग्लादेश समुद्र क्षेत्र में घुसपैठ करने के आरोप में बांग्लादेशी कोस्टगार्ड ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। अब उन्हें बांग्लादेश की सरकार ने रिहा करने का फैसला लिया है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रिहा होने वाले 95 मछुआरों को 10 रूपये देने का ऐलान किया है।
नई दिल्लीः चीन में इस समय एक बार फिर बड़ी महामारी की शुरूआत के संकेत मिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) नामक वायरस से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। इसको लेकर कई देश अलर्ट मोड में हैं। वहीं भारत सरकार ने भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने की सलाह दी है।
इस बीच भारत में HMPV का पहला मामला बेंगलुरू में रिपोर्ट किया गया। इसके बाद गुजरात के अहमदाबाद में दूसरा मामला रिपोर्ट किया गया। अहमदाबाद के चांदखेडा इलाके में 2 महीने के बच्चे में इस वायरस का संक्रमण पाया गया है। नवजात का यहां के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
यह परिवार राजस्थान के डुंगरपुर से बच्चे का इलाज कराने के लिए अहमदाबाद पहुंचा था। बच्चे की स्थिति अभी स्टेबल है। बेंगलुरु के बैपटिस्ट अस्पताल में एक 8 महीने के लड़के और 3 महीने की लड़की में सांस लेने में दिक्कत पैदा करने वाले वायरस एचएमपीवी का पता चला है। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों मरीजों या उनके परिजनों की कोई इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News