लद्दाख में सेना का 'ऑपरेशन नेत्रा 1.0' कैंप: 950 मरीजों की जांच, 15 की आंखों की रोशनी लौटी – AajTak

Feedback
भारतीय सेना ने लद्दाख की बर्फीली ऊंचाइयों पर मानवीय सेवा की एक नई मिसाल पेश की है. लेह के 153 जनरल अस्पताल में 27 से 30 अप्रैल, 2026 तक चार दिवसीय एडवांल सर्जिकल आई कैंप ‘ऑपरेशन नेत्रा 1.0’ का आयोजन किया गया. 14 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला ने इस कैंप का उद्घाटन किया.

ये कैंप नागरिक और सैन्य सहयोग की एक बेहतरीन मिसाल रही. इसमें लद्दाख के सात जिलों के कुल 950 मरीजों की जांच की गई. इसमें चुशुल, हानले, द्रास, जांस्कर और तुरतुक जैसे बेहद दूरदराज और दुर्गम इलाकों के लोग शामिल हुए.
 ये पहल देशव्यापी उस अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत नवंबर 2025 से अब तक 2,500 से ज्यादा सर्जरी की जा चुकी हैं. इससे पहले उधमपुर, देहरादून, जयपुर और गोरखपुर जैसे शहरों में भी ऐसे कैंप लगाए गए हैं. आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज की महानिदेशक वाइस एडमिरल आरती सरीन के मार्गदर्शन में आयोजित ये कैंप सरकार के ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को दोहराता है. 
15 लोगों की आंखों की रोशनी लौटी 
ब्रिगेडियर (डॉ.) संजय कुमार मिश्रा की अगुवाई में सर्जिकल टीम ने कुल 214 स्पेशल ऑपरेशन किए. इनमें मोतियाबिंद की 197 जटिल सर्जरी और 10 विट्रो-रेटिनल सर्जरी शामिल थीं. इसके अलावा ग्लूकोमा और लेंस ट्रांसप्लांट जैसे एडवांस ट्रीटमेंट भी किए गए. इस तरह 15 ऐसे लोगों की आंखों की रोशनी पूरी तरह लौट आई, जो देख नहीं सकते थे. 
यह भी पढ़ें: दिल्ली के LG बदले… तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, वीके सक्सेना बने लद्दाख के उपराज्यपाल
‘ऑपरेशन नेत्रा ऐप’ की लॉन्चिंग
इस ऑपरेशन की एक बड़ी उपलब्धि ‘ऑपरेशन नेत्रा ऐप’ की लॉन्चिंग रही. 153 जनरल अस्पताल के बनाए गए ये ऐप मरीजों के रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने में मदद करता है. ये क्यूआर कोड बेस्ड आईडेंटिटी के जरिए सर्जरी शेड्यूलिंग और निदान को ज्यादा सटीक बनाने में मदद करता है.
कैंप की क्लोजिंग सेरेमनी में लद्दाख के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा भी शामिल हुए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News