Bihar Breaking News: पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज यानी रविवार (03 मई) से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकल रहे हैं. उनकी यह यात्रा पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर से शुरू होगी. दूसरी ओर सम्राट सरकार ने 19 मई से प्रदेश में हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत मे सहयोग शिविर का आयोजन किए जाने का ऐलान किया है. इसमें ब्लॉक, अंचल और थाने की शिकायतों को ऑन द स्पॉट दूर किया जाएगा.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज यानी रविवार (03 मई) से ‘सद्भाव यात्रा’ पर निकल रहे हैं. उनकी यह यात्रा पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर से शुरू होगी. माना जा रहा है कि इस यात्रा के जरिए निशांत कुमार अपने पिता की सियासी विरासत को संभालने के लिए जनता से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं. यात्रा को लेकर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने त्याग और नैतिक राजनीति की जो मिसाल पेश की है, उसी राह पर चलते हुए निशांत कुमार भी जनसंवाद और जनसंपर्क को प्राथमिकता दे रहे हैं. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर मीडिया जगह के लोगों को शुभकामनाएं दीं. CM ने एक पोस्ट करके लिखा कि अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं. लोकतंत्र की मजबूती में स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. आपकी कलम सच्चाई, पारदर्शिता और जनहित की आवाज बनकर समाज को जागरूक करती रहे. साथ ही आपकी आपकी जनहित के प्रति सदैव प्रतिबद्धता बनी रहे, इसी विश्वास के साथ आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.
Bihar News Today Live Updates: पटनाः गंदा करने वालों का कटेगा चालान
पटना नगर निगम की ओर से प्रतिदिन गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों से नियमित रूप से कचरा उठाव किया जाता है. इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्व कचरा गाड़ी के जाने के बाद खुले में कचरा फेंककर दोबारा कचरा प्वॉइंट्स को सक्रिय कर देते हैं. नगर आयुक्त ने ऐसे सभी स्थानों की पहचान कर उनकी जियो टैगिंग कराने तथा वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए, ताकि खुले में कचरा फेंकने वालों पर निगरानी रखी जा सके. शहर के सभी कचरा प्वॉइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और उन्हें इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के साथ-साथ पटना नगर निगम मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए. इससे उन लोगों और दुकानदारों की पहचान आसानी से हो सकेगी, जो कचरा गाड़ी गुजरने के बाद भी खुले में कचरा फेंककर शहर में गंदगी फैला रहे हैं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.