IPL 2026 से पहले यश दयाल को लेकर RCB ने लिया बड़ा फैसला! क्या टीम का बनेंगे हिस्सा? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल के ऊपर 2 रेप केस चल रहे हैं. जिसमें एक मामला यूपी के गाजियाबाद की है, तो वहीं दूसरा मामला राजस्थान के जयपुर का है. दोनों ही केस चल रहे हैं, जिसके कारण ही हर कोई उनके विरोध में है. इस बीच आईपीएल 2026 से ठीक पहले उनको लेकर बड़ी अपडेट आई है. इसी के साथ फैंस के सवालों का जवाब भी मिल गया है.
आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2026 की तैयारियां शुरू कर दी है. हालांकि उसके बाद भी अभी तक यश दयाल टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. वो टीम के ट्रेनिंग कैंप से भी गायब नजर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस भी बड़ा सवाल कर रहे हैं.
फैंस का सवाल है कि क्या आरसीबी ने यश दयाल को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. टीम के बस पर बने ग्राफिक्स से भी उनकी तस्वीर गायब नजर आ रही है. हालांकि आरसीबी ने आधिकारिक रूप से यश दयाल को लेकर कुछ नहीं बोला है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो यश दयाल ने अपने आप को क्रिकेट से दूर कर लिया है. वो अपने बचपन के कोच से भी बात नहीं कर रहे हैं. UPCA के एक अधिकारी ने बताया कि सितंबर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से उनके पास कॉल आया था, लेकिन वो दयाल के साथ संपर्क ही नहीं बना सके.
इसी रिपोर्ट की मानें तो शायद यश दयाल ने अपना नंबर ही बदल दिया है. दयाल कानूनी पचड़ों में ही फंसे हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में आरसीबी की टीम उनके साथ नहीं नजर आना चाहती है. उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल नहीं होना है.
यश दयाल आईपीएल 2024 से ही इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं. पिछले 2 सीजन में उन्होंने आरसीबी के लिए 29 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 28 विकेट अपने नाम किया है. टीम को जीत दिलाने में दयाल ने भी अहम भूमिका निभाई थी.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News