कोशी प्रक्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष ‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले तीन महीनों के दौरान सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में नशे के कारोबारियों और सेवनकर्ताओं के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की ग
डीआईजी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 90 दिनों में तीनों जिलों से कुल 1115 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने अभियान के दौरान 41,158.755 लीटर शराब, 2,202.205 किलोग्राम गांजा, 3,636.57 ग्राम स्मैक, 2,936 मिलीग्राम नशीली सुई (इंजेक्शन), 120 नशायुक्त टैबलेट और 1,467.12 लीटर कोडीन युक्त सिरप बरामद किया है।
भारतीय और नेपाली मुद्रा जब्त
इसके अतिरिक्त, तस्करी से जुड़े मामलों में 1 लाख 85 हजार 514 रुपए भारतीय मुद्रा और 27 हजार 570 रुपए नेपाली मुद्रा भी जब्त की गई है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि कोशी क्षेत्र को नशामुक्त करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को चेतावनी दी कि वे इस धंधे को तत्काल छोड़ दें, अन्यथा कानून के तहत उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
DIG कार्यालय ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी
पुलिस ने आम नागरिकों से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की है। डीआईजी कार्यालय ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9060384865 जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप के माध्यम से नशे के कारोबारियों से संबंधित नाम, पता, फोटो या वीडियो साझा कर सकता है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर बड़ी बरामदगी होने पर सूचनादाता को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.