विधानसभा चुनाव 2026 में करारी हार के एक महीने बाद भी तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी में बगावत कोलकाता से शुरू होकर अब दिल्ली तक पहुंच चुकी है, जबकि विधायकों और सांसदों के पाला बदलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इस सप्ताह ममता बनर्जी को लगातार पांच बड़े झटके लगे हैं, जिससे पार्टी पूरी तरह हिल गई है। रणनीतिकार अब यह समझ नहीं पा रहे है कि TMC को कैसे संभाला जाए।
टीएमसी के कुल 80 विधायकों में से 58 ने पहले ही बंगाल विधानसभा में विद्रोह कर दिया था और ऋतब्रता बनर्जी को विपक्ष का नेता बनाने का समर्थन किया। अब यह विद्रोह लोकसभा तक पहुंच गया है। बागी सांसद सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपने वाले हैं। पत्र में खुद को ‘असली टीएमसी’ बताते हुए अलग गुट के रूप में मान्यता देने की मांग की जाएगी। ममता बनर्जी के वफादारों ने इस कदम को पूरी तरह अवैध करार दिया है। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार बागियों को या तो किसी अन्य पार्टी में विलय करना होगा या मूल पार्टी में लौटना होगा। उन्हें अलग गुट के रूप में कोई मान्यता नहीं दी जा सकती।
टीएमसी की पूर्व कट्टर समर्थक और बागी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष दस्तीदार ने ममता बनर्जी समेत कई वरिष्ठ नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस महुआ मोइत्रा, कल्याण बनर्जी, सौगता रॉय और सोनाली गुहा को भी दिया गया है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि इन नेताओं ने काकोली घोष के बारे में झूठे, मानहानिकारक और भ्रामक बयान दिए, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने बारासात सीट से टिकट मांगा था। नोटिस में 15 दिनों के अंदर बयान वापस लेने और सार्वजनिक माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया गया है।
दरअसल, इस सप्ताह की शुरुआत में जादवपुर सांसद सायनी घोष के बागी खेमे में शामिल होने की खबर ने ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया। अभिनेत्री से राजनेत्री बनी सायनी ने चुनाव हार के बाद ममता का खुलकर समर्थन किया था, लेकिन अब उन्होंने बागियों का साथ दिया। रविवार को पाला बदलने पर पूछे जाने पर सायनी ने रहस्यमयी अंदाज में कहा कि मैं अभी कुछ नहीं कहूंगी। सही समय पर बोलूंगी।
दूसरी ओर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता सुदीप बंद्योपाध्याय पर तीखा हमला बोला। महुआ ने आरोप लगाया कि सुदीप ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की और पार्टी को गुमराह किया। फेसबुक पर लिखे पोस्ट में महुआ ने कहा कि दादा, कम से कम अपना सोशल मीडिया X हैंडल बदलकर @SudipBJPBTeam कर लीजिए। हमारा नाम इस्तेमाल न करें।
शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बलों ने अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर छापा मारा। धोखाधड़ी मामले में उनके निजी सहायक सुमित रॉय की तलाश की गई। वहीं छापेनमारी की खबर मिलते ही ममता बनर्जी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और छापे के दौरान वहां मौजूद रहीं। इससे पहले सीआईडी ने अभिषेक से जाली हस्ताक्षर मामले में पूछताछ की थी।
पार्टी पर पकड़ मजबूत करने के लिए ममता बनर्जी ने युवा और महिला विंग में बड़े बदलाव किए हैं। सायनी घोष के बागी खेमे में जाने के बाद युवा विंग के नए अध्यक्ष अर्नब बनर्जी बनाए गए हैं, जबकि महिला विंग की अध्यक्ष माला रॉय की जगह अलीफा अहमद को नियुक्त किया गया है।
दूसरी ओर सियासी पंडितों का कहना है कि ममता बनर्जी पार्टी को एकजुट रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं, लेकिन बगावत और कानूनी-राजनीतिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play