देश में सबसे सस्ती है बिहार में बिजली, मिलता रहेगा अनुदान – Hindustan Hindi News

आरा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार ऐसा राज्य है, जहां देश में सबसे सस्ती बिजली मिलती है। उपभोक्ताओं को अब 125 यूनिट मुफ्त बिजली भी दी जा रही है, जो आगे मिलती रहेगी। इसके लिए सरकार 23 हजार करोड़ का अनुदान दे रही है। मुफ्त सोलर पैनल लगाने का काम भी शुरू हो गया है। बिहार में उपभोक्ताओं को बिजली के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। बिहार सड़क के मामले में भी अन्य राज्यों से आगे है, यहां अन्य राज्यों से अधिक सड़कें हैं।
सहयोग कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं को निपटाया जा रहा बिहार में सहयोग कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों के कार्यों को आसानी से किया जा रहा है। इसके लिए 10 दिनों का समय निर्धारित किया गया है। कार्य नहीं होने पर 11वें दिन से नोटिस और 31वें दिन अपने आप निलंबन की कार्रवाई हो जा रही है। कहा न सोना है और न सोने देना है। तेजी नहीं दोगुनी गति से कार्यों को निपटाना है।
बिहार में हर साल 10 लाख टन मछली का हो रहा उत्पादन : ललन सिंह आरा। भारत सरकार के मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि बिहार मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन चुका है। फिलहाल हर साल 10.02 लाख टन मछली का उत्पादन हो रहा है। जरूरत के हिसाब से 95 फीसदी मछली का उत्पादन बिहार में ही होने लगा है और अब पांच फीसदी ही अन्य राज्यों से आयात किया जा रहा है। एंटीग्रेटेड एक्वा पार्क पूरे राज्य की तस्वीर बदल देगा। प्रधानमंत्री कई योजना चला रहे हैं और 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश इस क्षेत्र में किया है। 2014 तक देश में 95.79 लाख टन मछली उत्पादन होता था, जो अब बढ़कर 197 लाख टन हो गया है। बिहार के मछली पालक भी समृद्ध हो रहे हैं। भोजपुर में इस परियोजना के बनने से कई जिलों को लाभ मिलेगा। करीब सै लोगों को सीधा रोजगार और 300 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News