न्याय पाने के लिए भटक रही पीड़िता – Live Hindustan

खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में विगत 10 जून की अर्ध रात्रि में एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास के मामले में एक नया मोड़ आया है। पीड़िता अब अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की बात कहती हुई वरीय अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने के लिए भटक रही है।
पीड़िता ने मंगलवार को एसडीपीओ मंझौल को आवेदन देकर बताई है कि उसके साथ दो युवकों ने पिस्तौल का भय दिखाकर विगत 10 जून की रात्रि में सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की इस घटना के आलोक में जब वह विगत 11 जून को न्याय के लिए खोदावंदपुर थाना गई तो वहां मौजूद दारोगा ने उसके साथ गाली गलौज किया और थाना परिसर से भगा दिया।
पीड़िता ने बताया है कि जब वह अगले दिन 12 जून को आवेदन देने थाना गई तो दरोगा ने उसके आवेदन को बदलवा दिया। दारोगा ने दुष्कर्म होने की बात की जगह दुष्कर्म के प्रयास किए जाने का आवेदन लिखवाया। जब वह मेडिकल जांच करवाए जाने की गुहार दारोगा से लगाई तो उन्होंने उसकी बात की अनसुनी कर दिया। इतना ही नहीं मामला दर्ज करने में भी पुलिस ने आनाकानी की।
पीड़िता ने बताया है कि पुलिस ने अगले दिन उसे फोन कर मेडिकल जांच करवाने एवं धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाने की बात कहकर थाना बुलाया। परन्तु दारोगा ने न तो उसका मेडिकल जांच करवाया और न ही 164 का बयान ही दर्ज करवाया। पीड़िता ने बताया है कि उसके द्वारा दिए गए आवेदन पर खोदावंदपुर थाना में कांड संख्या 65/ 26 दर्ज किया गया है जिसमें दुष्कर्म के प्रयास की बात है।
पीड़िता ने बताया है कि मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद इस कांड के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि दूसरा नामजद अभियुक्त फरार है। पीड़िता ने वरीय अधिकारियों से उसका मेडिकल जांच करवाने एवं धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए जाने की गुहार लगाई है।
बताते चलें कि थाना क्षेत्र के एक गांव में विगत 10 जून की अर्ध रात्रि में अपने घर में अकेली सोई एक महिला के साथ दो युवकों द्वारा पिस्तौल की नोक पर दुर्व्यवहार किया गया। इस घटना में पीड़ित के बयान पर दर्ज मामले में बाड़ा पंचायत के तेतराही गांव के दो युवकों को नामजद किया गया है। जिसमें तेतराही गांव के रंजन यादव का 24 वर्षीय पुत्र ललन कुमार यादव एवं इसी गांव के रंजीत महतो का 22 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार उर्फ ठिठरा शामिल है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी ललन कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि इस कांड का दूसरा आरोपी धर्मवीर कुमार ऊर्फ ठिठरा फरार चल रहा है। पीड़िता ने दूसरे अभियुक्त को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की भी गुहार वरीय अधिकारियों से लगाई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News