राजीव रंजन झा,दरभंगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में आयोजित सर्जना निखार शिविर के अंतर्गत मंगलवार को मेहंदी, मिथिला पेंटिंग, पत्रकारिता, सिलाई एवं व्यक्तित्व विकास सहित विभिन्न प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण वर्गों में व्यक्तित्व विकास सत्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस वर्ग में अभाविप उत्तर बिहार के प्रांत विश्वविद्यालय कार्य सह संयोजक एवं प्रशिक्षक हरिओम झा ने छात्राओं को अभाविप के माध्यम से आत्मविश्वास निर्माण, प्रभावी संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता, समय प्रबंधन तथा सकारात्मक सोच के महत्व की जानकारी दी। बताया कि किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बेहतर व्यक्तित्व एवं व्यवहारिक कौशल भी आवश्यक हैं। छात्राओं को समूह चर्चा एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अभ्यास कराया गया।
मेहंदी प्रशिक्षिका शिवानी शर्मा ने प्रतिभागियों को आकर्षक एवं पारंपरिक डिजाइनों का प्रशिक्षण दिया। मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षिका आरती कुमारी ने मिथिला की समृद्ध लोककला मिथिला पेंटिंग आकृतियों में कचना भरना एवं उसकी तकनीकों की जानकारी दी। पत्रकारिता वर्ग में राघव झा ने समाचार लेखन, साक्षात्कार एवं मीडिया की भूमिका पर चर्चा की। कहा कि हमारे जीवन में समाचार पत्र पढ़ने के अनेक लाभ हैं, जिन्हें कम करके नहीं आंका जा सकता। समाचार पत्र सूचनाओं का खजाना है। समाचार-पत्र पढ़ने से व्यक्ति के लेखन और पठन कौशल में भी सुधार होता है।
सिलाई प्रशिक्षिका समीक्षा कुमारी ने छात्राओं को बुनियादी सिलाई कौशल में ब्लाउज डिजाइन एवं स्वरोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया। शिविर के आयोजक सदस्य प्रांत विधि कार्य संयोजक राहुल सिंह ने बताया कि सर्जना निखार शिविर का उद्देश्य छात्राओं में कौशल विकास के साथ-साथ आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जागरूकता का निर्माण करना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play