बायसी, एक संवाददाता। बिहार-बंगाल सीमा स्थित दालकोला चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान मद्य निषेध विभाग की टीम ने एक कार से 282.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में कार चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। दालकोला चेक पोस्ट के प्रभारी पदाधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि नियमित वाहन जांच के दौरान बंगाल के दालकोला से पूर्णिया की ओर आ रही कार संख्या बीआर-01 बीएच-9526 को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार से कुल 282 लीटर 500 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढट्ठा वार्ड संख्या-3 निवासी गंगा प्रसाद महतो के 24 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह पश्चिम बंगाल से शराब की खेप लेकर पूर्णिया की ओर जा रहा था। मद्य निषेध विभाग की टीम ने मौके पर ही शराब और वाहन को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान अवर निरीक्षक पंकज कुमार शर्मा सहित मद्य निषेध विभाग के कई अधिकारी एवं जवान मौजूद थे। विभाग ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play