विभिन्न दुर्घटनाओं में दम्पति समेत पांच लोग घायल – Live Hindustan

श्रावस्ती, जमुनहा,संवाददाता। तीन अलग अलग दुर्घटनाओं में दम्पति समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीररूप से घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बहराइच जिले के ग्राम कदियापुर निवासी पृथ्वी (25) गुरुवार शाम बाइक से तुलसीपुर की तरफ आ था। तभी तुलसीपुर-रिसिया मार्ग पर बरगदिया चौराहे पर वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक अनियंत्रित कोकर मार्ग पर पलट गई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। इसी तरह से सोनवा क्षेत्र के ग्राम चंद्रखा बुजुर्ग निवासी चौधरी (45) शुक्रवार को बाइक से भिनगा आ रहे थे।
इस दौरान बाइक पर उनकी पत्नी नीता (40) भी थीं। भिनगा-बहराइच मार्ग पर खरगौरा मोड़ पर सामने से आ रहे टेंपो से बाइक टकरा गई। इससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। बाइक चालक ने हेलमेट लगा रखा था। टेंपो चालक मौके से वाहन लेने भाग गया।जबकि मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी गांव निवासी पूसू चौहान (32) पुत्र राम गोपाल चौहान व रहीश मनिहार (20) पुत्र पप्पू गुरुवार देर शाम किसी कार्यक्रम में जमुनहा आया था। नशे की हालत में दोनों रिस्तेदारी ग्राम लालबोझा को जा रहे थे। इस दौरान सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकरा गए जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर जमुनहा चौकी प्रभारी सत्यजीत राय मौके पर पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया है, जहां पर पूसू चौहान की हालात नाजुक बनी हुई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News