भ्रष्टाचार और लापरवाही में 10 राजस्व अफसरों पर कार्रवाई – Live Hindustan

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई का अभियान जारी है। विभागीय मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने शुक्रवार को 10 और अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई, आरोप पत्र गठन तथा विभागीय एवं अनुशासनिक कार्यवाही को स्वीकृति प्रदान की। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही, भ्रष्टाचार या पद के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं होगा। पिछले एक माह के दौरान भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, अनियमितता और प्रशासनिक लापरवाही के विभिन्न मामलों में 60 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है, उनमें सबसे चर्चित मामलों में पटना सिटी की भूमि सुधार उपसमाहर्ता अभिलाषा सिन्हा का है। दाखिल-खारिज अपील वाद के निष्पादन के एवज में बिचौलिये से 15 लाख रिश्वत लेने के आरोप में उनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग को निलंबन की अनुशंसा की गई है। पटना के संपतचक के सीओ अमित कुमार पर दाखिल-खारिज मामलों में अनावश्यक आपत्तियां लगाने, भू-मापी प्रतिवेदन के लिए लोगों को बेवजह कार्यालय बुलाने तथा परिमार्जन आवेदनों के निष्पादन में देरी के आरोप में आरोप पत्र गठित किया गया है। हाजीपुर के पूर्व सीओ मुकुल कुमार झा के विरुद्ध निगरानी थाने में दर्ज भ्रष्टाचार संबंधी कांड के आधार पर आरोप पत्र गठित किया गया है। औरंगाबाद के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी नीलकमल कुमार सिन्हा पर मुख्यालय के एक पदाधिकारी को ऑनलाइन रिश्वत देने का प्रयास करने के आरोप में कार्रवाई का निर्णय लिया गया है।

सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर के राजस्व अधिकारी विश्वामित्र खरवार पर बिना अभिलेखीय साक्ष्य के आवेदन अस्वीकृत करने तथा अमीन के माध्यम से पांच हजार रिश्वत मांगने का आरोप पत्र गठित किया गया है। किशनगंज सदर के सीओ राहुल कुमार पर दाखिल-खारिज मामलों को गलत तरीके से अस्वीकृत करने और भू-अभिलेखों की समुचित जांच किए बिना सरकारी भूमि को रैयती घोषित करने के आरोप पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के पूर्व राजस्व अधिकारी धीरज कुमार पर आरोप पत्र गठित किया गया है। बांका में पदस्थापित अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रंजीत कुमार के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही होगी। समस्तीपुर की सीओ पुष्पलता कुमारी, पश्चिम चंपारण के बगहा-1 की सीओ नर्मदा श्रीवास्तव पर भी आरोप पत्र गठित किया गया है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News