आंगनबाड़ी केंद्रों में अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन – Live Hindustan

जन्म लेने के बाद पहली बार बच्चों को आंगनबाड़ी कराया अन्न ग्रहण छह माह की उम्र के बाद पूरक आहार देने के लिए किया जागरूक (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छह माह की उम्र पूर्ण कर चुके बच्चों को पहली बार अन्न ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पूरक आहार की शुरुआत के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना तथा बच्चों के बेहतर पोषण को बढ़ावा देना था। सेविकाओं और सहायिकाओं ने बच्चों की माताओं को बताया कि छह माह तक केवल स्तनपान कराने के बाद बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक पूरक आहार देना आवश्यक है।

उन्होंने बच्चों के खान-पान, स्वच्छता और नियमित टीकाकरण के महत्व की भी जानकारी दी। अन्नप्राशन कार्यक्रम में बच्चों को खीर, दलिया, चावल तथा अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ प्रतीकात्मक रूप से खिलाए गए। अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए संतुलित आहार अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, महिला पर्यवेक्षिका, अभिभावक व ग्रामीण भाग लिए। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से संचालित पोषण अभियान के तहत इस प्रकार के कार्यक्रम हर माह की 19 तारीख को आयोजित किए जाते हैं, ताकि कुपोषण को कम किया जा सके और बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित हो सके। फोटो- 19 जून भभुआ- 12 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के दियरी आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को अन्न प्रासन की रस्म पूरी करतीं पर्यवेक्षिका संग सेविका व अन्य।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News