ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन महिलाएं घायल – Live Hindustan

बुलंदशहर। पुराने जीटी रोड स्थित नहर पुल के निकट एक ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। हादसे में एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौतमबुद्धनगर जनपद के थाना रबूपुरा क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद खेड़ा निवासी बृजपाल ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी माता का 6 जून को निधन हो गया था। 19 जून को वह परिवार के साथ वैगनआर कार से अस्थि विसर्जन के लिए गंगा घाट जा रहे थे। सुबह करीब 9:45 बजे पुराने जीटी रोड पर नहर पुल के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
शिकायत के अनुसार ट्रक तेज गति से आ रहा था और ओवरटेक करने के दौरान कार के चालक पक्ष में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार उनकी पत्नी शालू, ताई महादेवी और भाभी ऊषा घायल हो गईं। इनमें महादेवी और शालू को गंभीर चोटें आईं। महादेवी के सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News