कटिहार, निज प्रतिनिधि पिछले छह दिनों से दिल्ली से आयी सीबीआई की टीम कटिहार में कैंप कर रही है l रविवार को टीम के वापस लौटने की बात कही जा रही है l हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है l बताया जा रहा है कि छह दिनों में दो बार सीबीआई अधिकारियों ने बलरामपुर की भी खाक छानी l मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला, विदेशी फंडिंग को लेकर सीबीआई जांच की चर्चा है l आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि होने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है l जानकारी के मुताबिक जिले में संगठित आर्थिक अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर केंद्रीय एजेंसियों को लिखित रूप से दो वर्ष पूर्व शिकस्त की गई थी l दूसरे राज्यों कर अपराधियों द्वारा रंगदारी, मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अवैध कारोबार से जमा की गई अकूत संपत्ति को स्थानीय स्तर पर अपने नेटवर्क के माध्यम से काला धन को सफेद बनाने को लेकर वर्ष 2022 में शिकायत की गई थी l बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच भी सीबीआई के पहुचने का एक कारण हो सकता है l सीबीआई टीम द्वारा किसी व्यक्ति या स्थान पर रेड करने को लेकर भी कोई पुख्ता जानकारी अब तक उपलब्ध नहीं हो पायी है l सीबीआई टीम का छह दिनों तक कैंप करने को लेकर भी जिले में अवैध कारोबार से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वालों में भी हड़कंप मचा हुआ है l किसी ठोस सुराग के आधार पर ही सीबीआई के पहुचने की बात कही जा रही है l
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play