बागपत। जिले में साइबर ठगी का पैटर्न बदल गया है। अब शातिरों को ओटीपी और फोन कॉल की जरूरत नहीं पड़ती। केवल शादी का कार्ड, जॉब ऑफर की फाइल भेजकर शातिर खाता खाली कर रहे हैं। रोजाना लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं, जिनमें अधिकतर लोगों की शिकायत यही है कि उन्होंने न तो ओटीपी दिया और न ही कोई कॉल आई। इसके बावजूद उनके खाते से रुपये कट गए। यहां तक कि की-पैड फोन इस्तेमाल करने वाले लोग भी इनके निशाने पर हैं। उनकी बिना अनुमति के यूपीआई बनाकर ठगी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। दरअसल, जिले में रोजाना लोगों के साथ ठगी हो रही है। आए दिन नए तरीकों से लोगों को शिकार बनाया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर ठग अब व्हॉट्सएप पर शादी का कार्ड, बिजली बिल, कोरियर, बैंक नोटिस या जॉब एप्वाइंटमेंट लेचर के नाम से एपीके फाइल भेज रहे हैं। एक बार फाइल खुलते ही फोन का पूरा एक्सेस ठगों के पास चला जाता है। इसके बाद एसएमएस फॉरवर्डिंग के जरिए ओटीपी खुद ही ठगों तक पहुंच जाता है और खाते से रकम उड़ जाती है।
व्हॉट्सएप या एसएमएस पर आए किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। शादी कार्ड, गिफ्ट, लॉटरी के नाम पर भेजी फाइलें सबसे खतरनाक हैं।
व्हॉट्सएप की सेटिंग में जाकर मीडिया ऑटो-डाउनलोड बंद कर दें।
अगर आप यूपीआई इस्तेमाल नहीं करते तो बैंक जाकर यह सेवा बंद कराएं।
गृह मंत्रालय का एम-कवच एप फोन में रखें। यह संदिग्ध एपीके फाइल को ब्लॉक करता है।
ठगी होते ही 1930 हेल्पलाइन या ६६६.ू८ुी१ू१्रेी.ॠङ्म५.्रल्ल पर रिपोर्ट करें। पहले एक घंटे में शिकायत करने पर पैसा रिकवर होने की संभावना अधिक होती है।
——
फोन को फ्लाइट मोड पर डालें : इससे फोन का इंटरनेट और नेटवर्क बंद हो जाएगा, ठग का कनेक्शन टूट जाएगा।
बैंक को कॉल करें : तुरंत कस्टमर केयर पर कॉल करके अपना अकाउंट, यूपीआई और नेट बैंकिंग फ्रीज कराएं।
सिम निकाल दें : फोन से सिम निकालकर दूसरे फोन में डालें, ताकि ओटीपी आपके पास आए, ठग के पास नहीं।
——-
इन दिनों साइबर ठग एपीके फाइल भेजकर लोगों को फोन हैक कर रहे हैं। ऐसे में अपील है कि अपने सभी अकाउंट्स पर टू-स्टेप वेरीफिकेशन को चालू रखें। एपीके फाइल को बिल्कुल भी डाउनलोड न करें।
सूरज कुमार राय, एसपी बागपत
—–
20बाग 4 एसपी सूरज कुमार राय
शॉर्ट बायो:
नाजिम आजाद पिछले 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बागपत में ब्यूरो प्रभारी के पद पर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
नाजिम आजाद भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 27 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बागपत जिले के ब्यूरो प्रभारी हैं। बागपत और शामली जनपद में 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने विशेष खबरों के साथ अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है।
कॅरियर का सफर
नाजिम आजाद ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1999 में राष्ट्रीय सहारा अखबार से की। इसके बाद शाह टाईम्स में उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। स्टार न्यूज और आजतक जैसे नामचीन न्यूज चैनलों में भी अपनी सेवा दी। 2008 से वे हिन्दुस्तान में लगातार जिले के ब्यूरो प्रभारी के रुप में कार्य कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए राजनीति शास्त्र, बीएड के साथ-साथ हिन्दी और पत्रकारिता में स्नातक होने से नाजिम को विज्ञान, हिन्दी और पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। ब्यूरो प्रभारी रहते हुए एडिटिंग, न्यूज कंटेंट और पैकंजिंग के साथ-साथ टीम के नेतृत्व में पारंगत होने का मौका मिला।
उच्च शिक्षा और लक्ष्य
राजनीति और न्यूज कंटेंट आदि विषयों पर नाजिम की गहरी समझ है। राजनीति और सामाजिक मुददों से जुडी उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। नाजिम का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
टीम से समन्वय के साथ समय प्रबंधन
डाटा विश्लेषण और इस पर केंद्रित समाचारों की पैकजिंग
इनोवेटिव और रिसर्च बेस्ड न्यूज स्टोरीज
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play