प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का मतदान आज – Live Hindustan

फतेहपुर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर जिले में तैयारियां पूरी हो गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी की ओर से जनपद के सभी चिकित्सा अधिकारियों और प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। मतदान आज यानी सोमवार को जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में कराया जाएगा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव वर्ष 2026-27 के लिए सोमवार को आयोजित होगा। मतदान का समय सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित किया गया है। चुनाव में सिर्फ संघ के सदस्य डाक्टर ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
संघ के उपाध्यक्ष डा. केके सिंह ने बताया जिला निर्वाचन अधिकारी डा. पवन कुमार निरंजन और जिला रिटर्निंग अधिकारी डा. वीरेंद्र यादव को बनाया गया है। सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्साधिकारियों व जिला क्षय रोग अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि उनके अधीन कार्यरत पीएमएस संघ के सदस्य डाक्टरों को मतदान के लिए समय से मतदान स्थल पर पहुंचने के लिए प्रेरित करें। चुनाव अधिकारियों ने कहा है कि अधिक से अधिक चिकित्सकों की भागीदारी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी और संघ की नई कार्यकारिणी का गठन पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News