समय रैना के विवादित शो India’s Got Laten का खूब विरोध हुआ था. शो में एक विवादित टिपण्णी के बाद कॉमेडियन को पुलिस और कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़े थे. आम लोगों के अलावा कई सेलेब्स ने भी इसका जमकर विरोध किया था. वहीं टीवी के शक्तिमान मुकेश खन्ना ने भी इसे अश्लील करार दे दिया था. साथ ही ये भी कहा था कि ऐसे भद्दे मजाक करने वालों को गधे पर बिठाकर परेड करवानी चाहिए. दोनों के बीच जुबानी जंग के बाद अब हाल ही में दोनों एक कमर्शियल को लेकर साथ आए हैं. जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है. मुकेश और समय के इस collab पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.
A post shared by Samay Raina (@maisamayhoon)
सोमवार को समय ने इंस्टाग्राम पर अपना एक एड शेयर किया जिसमें वो मुकेश खन्ना के साथ Ai+ Smartphone को प्रमोट करते नज़र आ रहे थे. इस वीडियो में समय, फोन पर किसी को थैंक्स यार! कहते दिखाई दे रहे हैं. साथ ही ये भी बता रहे हैं कि शो तो वापस आ रहा है. कहते हैं ना, अंधेरा कायम नहीं रहता. तभी जोरों से हवा चलने लगती है, आस पास रखी चीजें गिर जाती हैं. उसी वक्त शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना की एंट्री होती है. समय, मुकेश खन्ना से पूछते हैं-आप मेरी छत पर क्या कर रहे हो सर? मुकेश जवाब देते हैं- तेरी टेड़ी हुई दुम सीधी करने आया हूं, समय रैना. समय कहते हैं-नीचे चलकर बात करते हैं. मुझे आपके साथ छत पर रहने से डर लग रहा है. मुकेश खन्ना कहते हैं- तीन FIR होने के बाद भी तुम सुधरे नहीं ना? तेरा मुंह काला करना ही पड़ेगा. समय जवाब देते हैं- फिर तो एक FIR और होगी, है ना? मुकेश कहते हैं-इसी गंदी भाषा की वजह से लोगों का दिमाग खराब होता है. तुम हिंदुस्तान में रहते हो समय रैना, लेकिन तुम्हारे जोक्स अश्लील अमेरिकन स्टाइल हैं. समय जवाब में उन्हें अपने हाथ का एक फोन दिखाते हुए कहते हैं. ये पूरी तरह से इंडियन है.
CM Vijay 52nd B’day: ‘हीरो जैसा नहीं दिखता’, सुनने पड़े थे ताने, 250 करोड़ फीस लेने वाले विजय कैसे बने ‘थलपति’?
समय रैना और मुकेश खन्ना के इस कोलेब के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स दो धड़ों में बंट गया है. एक यूजर ने लिखा-दोनों को साथ देखने की कल्पना तक नहीं की थी. एक ने लिखा- शक्तिमान बिक गया. कुछ दिन पहले ही मुकेश खन्ना, समय रैना पर संस्कृति को बर्बाद करने का आरोप लगा रहे थे, वहीं अब उन्हीं के साथ कमर्शियल एड की शूटिंग करते नज़र आ रहे हैं. अब वे चर्चा में बने रहने के लिए अपनी सफलता का फ़ायदा उठा रहे हैं. ये सरासर पाखंड है!” वहीं एक ने लिखा- अब उनके संस्कार और नैतिक मूल्य कहां गए? क्या उन्होंने कुछ पैसों के लिए उन्हें बेच दिया?”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED