Breaking News Today 23 June: लखनऊ अग्निकांड में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों को जेल भेजा गया – India.Com

Breaking News Today 23 June 2026 Aaj Ki Taja Khabar: सोमवार की दोपहर लखनऊ पर तब भारी पड़ गई, जब शहर के एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई और देखते ही देखते यह इतनी भड़क गई कि उसमें 15 लोगों की जान चली गई, जबकि 10 अन्य घायल हैं. मरने वालों में ज्यादातर छात्र हैं. इस बिल्डिंग में आने-जाने का एकमात्र रास्ता था, जिसके चलते इस हादसे ने विकराल रूप ले लिया. अब अधिकारियों और फायर ऑडिट करने वाले अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस बिल्डिंग में इस कोचिंग का संचालन कैसे चल रहा था? इसे कैसे NoC मिल गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू हो गई है.

अब तक पुलिस ने कोचिंग सेंटर से जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लापरवाही बरतने के आरोप में सीएम के निर्देश पर 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.

इसके अलावा आप देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.

#WATCH | Delhi witnesses a change in weather, with duststorm being experienced in parts of the city. Latest visuals from Chhatarpur area. pic.twitter.com/ReKeOSOKV9
— ANI (@ANI) June 23, 2026

Breaking News Today 23 June: मानसून को लेकर खुशखबरी, IMD ने बताया- आज 23 जून को मानसून मुंबई पहुंच गया है. यह दक्षिण-पश्चिमी का मानसून है, जो जल्दी ही उत्तरी अरब सागर और गुजरात की ओर बढ़ेगा. आने वाले 2 से 3 दिनों में यह महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ेगा, जबकि 3 से 5 दिन में यह झारखंड और बिहार के बाकी बचे हिस्सों में पहुंच जाएगा. उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से भी इस पहुंच में आएंगे.
Monsoon onset declared over Mumbai today, 23rd June: IMD (India Meteorological Department)
It says, "The Southwest Monsoon has further advanced into remaining parts of central Arabian Sea, some more parts of Maharashtra including Mumbai, remaining parts of Telangana & Odisha,… pic.twitter.com/muqLYbwInx
— ANI (@ANI) June 23, 2026

Breaking News Today 23 June: लखनऊ अग्निकांड- बिजली की ओवरलोडिंग के चलतो लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हादसा. बिल्डिंग में 20 kv का कनेक्शन था, जबकि लोड बढ़कर 34.10kv तक पहुंचा.
Breaking News Today 23 June: BJP के अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर. राज्यसभा में उनका कार्यकाल खत्म हो गया था. उसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News