अक्षर आंचल योजना की समीक्षा के बाद जारी किए गए नए दिशा निर्देश केंद्रों का होगा औचक निरीक्षण, रोज की गतिविधियों की देनी होगी जानकारी (युवा पेज) भभुआ नगर संवाददाता। जिले में अक्षर आंचल योजना के तहत संचालित साक्षरता केंद्रों के संचालन को लेकर शिक्षा विभाग ने निगरानी और जवाबदेही बढ़ा दी है। साक्षरता के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार डीएन द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, मुख्य स्रोत व्यक्तियों (केआरपी), शिक्षा सेवकों तथा तालीमी मरकज कर्मियों को साक्षरता केंद्रों का नियमित एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी तथा निरीक्षण के आधार पर उनकी कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 जून को जन शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत संचालित अक्षर आंचल योजना की समीक्षा शिक्षा विभाग के मंत्री द्वारा की गई थी। समीक्षा के दौरान साक्षरता केंद्रों की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। इसके तहत जिला स्तरीय अधिकारियों को नियमित रूप से केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करने तथा उसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेजने का निर्देश दिया गया है।
विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि साक्षरता केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। मुख्यालय स्तर के वरिष्ठ अधिकारी किसी भी समय जिले के किसी भी केंद्र का निरीक्षण कर सकते हैं। ऐसे में केंद्रों के संचालन में किसी प्रकार की शिथिलता या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जा सकती है। उन्होंने बताया कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों एवं मुख्य स्रोत व्यक्तियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र के साक्षरता केंद्रों को व्यवस्थित रखते हुए नियमित संचालन सुनिश्चित करें।
शिक्षा सेवकों एवं तालीमी मरकज कर्मियों को प्रतिदिन शिक्षण गतिविधियों का संचालन करने के साथ-साथ विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन के माध्यम से दैनिक गतिविधियों की तस्वीरें और अन्य विवरण ऑनलाइन अपलोड करने को कहा गया है। शिक्षा विभाग का मानना है कि डिजिटल निगरानी व्यवस्था से केंद्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना आसान होगा। विभाग के इस कदम से जिले में संचालित साक्षरता केंद्रों की कार्यक्षमता बढ़ने तथा नवसाक्षरों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play