हेमंत सोरेन 60 विधायकों के नेता : सुप्रियो – Live Hindustan

रांची। झामुमो महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने राज्यसभा चुनाव को लेकर दिए गए अपने बयान के संदर्भ में मंगलवार को स्थिति स्पष्ट की। जारी बयान में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रत्यक्ष रूप से 56 विधायकों और अप्रत्यक्ष रूप से चार विधायकों के नेता हैं। इस प्रकार वे कुल 60 विधायकों का नेतृत्व करते हैं। क्योंकि सदन में उन्हें प्रत्यक्ष रूप से लिखित 56 विधायकों का समर्थन है और अप्रत्यक्ष रूप से चार विधायकों का समर्थन है। उन्होंने कहा कि उनके पूर्व बयान को अलग संदर्भ में प्रस्तुत किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी वोटों के संदर्भ में थी, न कि सदन में विधायकों की संख्या के संदर्भ में। झामुमो के 34 विधायकों में से पार्टी द्वारा पूर्व घोषित निर्णय के अनुसार 30 वोट राज्यसभा प्रत्याशी बैद्यनाथ राम को और चार वोट कांग्रेस प्रत्याशी प्रवण झा को दिए गए थे। कांग्रेस को कुल 20 वोट मिले, जिसमें झामुमो के चार वोट भी शामिल थे। इसी संदर्भ में उन्होंने अपनी बात रखी थी। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 21 विधायकों के नेता हैं।
ट्रेजरी घोटाले के संबंध में पूछे गए सवाल पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मामला कितना बड़ा है, लेकिन घोटाला होने की बात सामने आ चुकी है। इसकी जांच राज्य सरकार करा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले के तार पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार के कार्यकाल से जुड़े बताए जा रहे हैं। चूंकि यह लंबे समय से चला आ रहा मामला है, इसलिए जांच में समय लगना स्वभाविक है। उन्होंने कहा कि अंततः यह मामला नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के पास भी जाएगा, इसलिए पूरी तस्वीर सामने आने के लिए कुछ इंतजार करना होगा।
सांसद पप्पू यादव द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यदि उनके पास पुख्ता साक्ष्य हैं और वे दावा कर रहे हैं कि मामला कैमरे में कैद है, तो इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चूंकि आरोपों का संबंध प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जोड़ा जा रहा है, इसलिए ईडी को भी इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। सुप्रियो ने कहा कि यदि पप्पू यादव के पास सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जानकारी है तो उन्हें केवल प्रेस वार्ता करने के बजाय संबंधित जांच एजेंसियों और न्यायालय के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करने चाहिए। इससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो: सत्यदेव यादव पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान‘ में झारखंड के स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव
सत्यदेव यादव हिंदी पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान दैनिक’(हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के झारखंड संस्करण में स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस भूमिका में रहते हुए वह राज्य की प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों की व्यापक और प्रभावशाली कवरेज का नेतृत्व कर रहे हैं। एक गतिशील, परिणामोन्मुख और विश्लेषणात्मक सोच वाले पत्रकार के रूप में सत्यदेव यादव को खोजी पत्रकारिता, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और टीम मैनेजमेंट में विशेष दक्षता प्राप्त है।
करियर का सफर (ट्रेनी रिपोर्टर से स्टेट ब्यूरो चीफ तक)
सत्यदेव यादव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में ‘हिन्दुस्तान दैनिक’, फरीदाबाद से ट्रेनी रिपोर्टर के रूप में की। शुरुआती वर्षों में उन्होंने विभिन्न बीट पर काम करते हुए पत्रकारिता की बुनियादी समझ और फील्ड अनुभव हासिल किया। फिर ‘अमर उजाला’, गाजियाबाद में 2005 से करीब साढ़े पांच वर्षों तक कार्य किया, जहां ट्रेनी रिपोर्टर से स्टाफ रिपोर्टर और सब-एडिटर तक का सफर तय किया। 2010 के बाद ‘हिन्दुस्तान दैनिक’ के साथ उनका सफर लगातार आगे बढ़ता गया। गाजियाबाद में सीनियर रिपोर्टर और कॉपी एडिटर रहने के बाद वह गुरुग्राम और नोएडा में सिटी चीफ रिपोर्टर बने। 2017 से वह रांची में कार्यरत हैं। स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में रणनीति और टीमवर्क के जरिए झारखंड सरकार के 35 से अधिक विभागों की सफल कवरेज सुनिश्चित कर रहे हैं।
नेतृत्व, कंटेंट और विजन
स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में सत्यदेव यादव न सिर्फ टीम का नेतृत्व करते हैं, बल्कि स्टोरी चयन, कंटेंट पैकेजिंग और एडिटोरियल दिशा तय करने में भी उनकी अहम भूमिका होती है। वह अपनी टीम को हमेशा फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और ग्राउंड-लेवल वेरिफिकेशन पर जोर देने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता होती है, और यही सोच उनके काम और नेतृत्व में साफ झलकती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सत्यदेव यादव ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और जर्नलिज़्म एवं मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक हैं।
विशेषज्ञता
खोजी पत्रकारिता और ग्राउंड रिपोर्टिंग
राजनीतिक विषयों पर विश्लेषण
वन पर्यावरण, वन्य जीव
बिजली, रिन्यूबल एनर्जी
शहरी मुद्दे, ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्टिंग
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News