न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में घोड़ा गाड़ी दुर्घटना में भारतीय किशोर रोमांच महाजन की मृत्यु के बाद, घोड़ा गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल का नाम ब …और पढ़ें
घोड़ा गाड़ी हादसा (File Photo)
न्यूयार्क,प्रेट्र। न्यूयार्क शहर में घोड़े की गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक बिल का नामकरण एक भारतीय किशोर के सम्मान में किया गया है, जो यहां सेंट्रल पार्क में एक भयानक गाड़ी के हादसे में घायल होने के बाद अपनी जान गंवा बैठे। इससे संबंधित ‘राइडर का कानून’ अब ‘रोमांच का कानून’ कहलाएगा।
रोमांच महाजन (18) पिछले सप्ताह सेंट्रल पार्क में घोड़े की गाड़ी से गिरने के बाद अपनी जान गंवा बैठे। महाजन ने अपनी मां की मदद करने के प्रयास में गाड़ी से कूदने का साहस किया, जो घोड़े के अचानक भागने के कारण गाड़ी से गिर गई थीं।
सोमवार को सेंट्रल पार्क में महाजन को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। न्यूयार्क सिटी काउंसिल के सदस्य क्रिस्टोफर मार्टे ने घोषणा की कि उन्होंने ‘राइडर का कानून’ नाम का जो बिल पेश किया था, अब इसे किशोर के सम्मान में ‘रोमांच का कानून’ के रूप में बदला जाएगा।
राइडर का कानून उस राइडर के नाम पर रखा गया था, जो अगस्त 2022 में गाड़ी खींचते समय गिरकर बेहोश हो गया था। राइडर की अक्टूबर में मृत्यु हो गई और उसके बाद कई पशु अधिकार और वकालत समूह न्यूयार्क शहर में घोड़े की गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने और उन्हें बदलने के लिए कानून बनाने की मांग कर रहे हैं।
यह बिल घोड़ा गाड़ी उद्योग को समाप्त करने के लिए नए लाइसेंस जारी करने पर रोक लगाएगा। द एनिमल लीगल डिफेंस फंड के अनुसार, ऐसे कैब का संचालन एक जून, 2028 से प्रतिबंधित किया जाएगा। मार्टे ने कहा, “पिछले सप्ताह जो हुआ, वह हमारे शहर पर एक दाग है। न्यूयार्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने महाजन की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। एक पोस्ट में महावाणिज्य दूतावास ने कहा “हम महाजन की ‘असमय मृत्यु’ से गहरे दुखी हैं।