दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित टूरिस्ट बस ने फ्लाईओवर से उतरते समय लाल बत्ती पर इंतजार कर रहे कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस मृतक व घायलों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नंद नगरी डिपो के पास फ्लाईओवर से आगे उतरते ही लाल बत्ती पर यूपी नंबर की यह टूरिस्ट बस टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुकी और वाहनों को काफी दूर तक घसीटती ले गई। एक बाइक तो बस के पहिये में ही फंस गई थी, जिसे वह घसीटता हुआ ले गया।
काफी दूर घसीटने के बाद जब बस किसी तरह रुकी, तो मौका पाकर बस का ड्राइवर वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद की और घायलों को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में कई घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के कारण नंद नगरी इलाके में भारी जाम लग गया और लोगों में काफी गुस्सा था, लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रण में लिया और जाम खुलवाया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। इसमें तीन बाइकें, एक कैब और आरोपी बस शामिल हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के आधार पर घायलों और मृतक की पहचान करने और उनके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play