विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति मिली – Live Hindustan

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत पटौदी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सत्यापन एवं गणना प्रपत्र वितरण का कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम पटौदी दिनेश लुहाच स्वयं अभियान की नियमित निगरानी कर रहे हैं। फील्ड में जाकर बूथ लेवल अधिकारियों की कार्यप्रणाली का जायजा ले रहे हैं। इस अभियान के तहत अब तक विधानसभा क्षेत्र के लगभग 92 प्रतिशत मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्यों की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एसडीएम दिनेश लुहाच ने बताया कि अभियान के दौरान मतदाताओं की शंकाओं एवं समस्याओं के समाधान के लिए लघु सचिवालय में विशेष कॉल सेंटर स्थापित किया गया है।
कॉल सेंटर के दूरभाष नंबर 0124-6934034 पर संबंधित कर्मचारी मतदाताओं को एसआईआर-2026 प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। इससे मतदाताओं को आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में सुविधा मिल रही है और अभियान में उनकी भागीदारी भी बढ़ रही है। एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने और उन्हें एकत्रित करने का कार्य कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान वे स्वयं भी मतदाताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनका फीडबैक भी ले रहे हैं। जहां कहीं भी सुधार अथवा अतिरिक्त प्रयासों की आवश्यकता महसूस होती है, वहां संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।-
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News