भागलपुर, वरीय संवाददाता शहर के 20 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। बिहार पुलिस में स्पेशल सेल के लिए 83 सिपाही पदों पर बहाली के लिए आयोजित परीक्षा में कुल 9348 अभ्यर्थी शामिल होना था इनमें से 2748 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 6600 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। ये परीक्षा एकल एक पाली में सुबह दस बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे के बीच चली। इस परीक्षा का पहला सत्र सुबह दस बजे से लेकर पूर्वाह्न 11:30 बजे के बीच तो परीक्षा का दूसरा सत्र दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर बाद डेढ़ बजे के बीच आयोजित हुआ।
परीक्षा केंद्रों पर हरेक अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले तक हर हाल में पहुंच जाना था। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा जांच के बहुत ही कड़े इंतजाम किये गये थे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों को जूते, बेल्ट और फुल शर्ट तक उतरवाकर जांच की गई। प्रवेश द्वारों पर जूते-चप्पल और बेल्ट का ढेर लगा रहा। अभ्यर्थियों की कई चरणों में तलाशी ली गई और इलेक्ट्रानिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पहले सत्र में 100 अंकों की परीक्षा हुई, जिसमें 50 अंकों के रीजनिंग, 30 अंकों के अंग्रेजी और 20 अंकों के हिंदी के प्रश्न पूछे गए। अंग्रेजी के सवालों ने जहां रुला दिया तो वहीं रीजनिंग के सवालों को हल करने में इतना समय लगा कि झेल गये। मोतिहारी से परीक्षा देने आए शुभम, विमलेश और गौतम ने बताया कि दूसरे सत्र में 50 अंकों का सामान्य अध्ययन, 30 अंकों का गणित और 20 अंकों का बिहार स्पेशल खंड शामिल था। उनके अनुसार गणित के प्रश्न सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण रहे, जबकि बिहार स्पेशल और हिंदी के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे। कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए सभी केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दंडाधिकारी और उड़नदस्ता दल तैनात किए गए थे।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play