मोहम्मदाबाद, संवाददाता। खिरिया मुकुंद गांव में बुधवार की रात वर्चस्व को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये। मारपीट के बीच लाठी डंडे चले और फायरिंग हुयी। इससे इलाके में सनससनी फैल गयी। झगड़े में एक ग्रामीण घायल हुआ जिसे इलाज के लिए भेजा गया है। जिस तरह से फायरिंग हुई उसको लेकर ग्रामीण घबराये हुये हैं और फायरिंग के समय घरों में दुबक गये। दरोगा ने इस पूरे मामले में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस नामजद आरोपितों को पकड़ने के लिए संभवित स्थानों पर छापे मार रही है।
कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक उदयपाल सिंह ने दो पक्षों के बीच झगड़ा और फायरिंग के मामले में खिरिया मुकुंद गांव निवासी अभय सिंह, निर्भय सिंह, अर्जुन, प्रीतम, गोलू, सतेंद्र सिंह, सुशील सिंह, सुनील सिंह और अनुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि वह रात में गश्त पर थे तभी 10:40 बजे पीआरबी पर सूचना मिली कि खिरिया मुकुंद में दो पक्षों के मध्य वर्चस्व को लेकर झगड़ा, मारपीट और फायरिंग हो गयी है। इस सूचना पर मै पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचा तो देखा कि दोनों पक्ष के लोग एकराय होकर लाठी-डंडों से एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं। जब इन्हें रोका गया तो दोनों पक्ष रात का फायदा उठाकर मौके से भाग गये। मौके पर अर्जुन गंभीर अवस्था में घायल पड़ा था जिसके सिर से खून बह रहा था। उसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। घटना को लेकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गयी। दरोगा का कहना है कि घटना में जब गांव के लोगों से फायरिंग के बारे में जानकारी की गयी दबी जुबान से लोगों ने फायरिंग की पुष्टि की। कहा कि जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई थी। घटना 10:20 बजे के आस पास हुई थी।
दरोगा को बताया गया कि प्रथम पक्ष के अभय सिंह, निर्भय, अर्जुन, प्रीतम, गोलू, सतेंद्र सिंह व दूसरे पक्ष के सुशील सिंह, सुनील सिंह, अनुज सिंह के द्वारा अपने वर्चस्व को लेकर गाली गलौज, लाठी-डंडों से मारपीट की गई। जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। इसमें अर्जुन के सिर में चोटें आई हैं। दरोगा का कहना है कि मौके से खोखा भी बरामद किया गया है। दरोगा की सूचना पर 9 लोगों के खिलाफ झगड़ा करने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। प्रभारी निरीक्षक मदनमोहन ने बताया कि दो पक्षों में जो झगड़ा हुआ है उसमें पुलिस की टीम नामजद आरोपितों को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर छापे मार रही है। गांव में वर्चस्व की लड़ाई है। इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जांच पड़ताल को दौड़ी पुलिस की टीम, दर्ज करायी गयी रिपोर्ट
फायरिंग से डरे ग्रामीण घरों के अंदर दुबके
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play