Feedback
बॉलीवुड की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें सामने आईं. एक तरफ अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म चौहान का दमदार टीजर रिलीज कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी, तो दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप सिंह अपनी मंगेतर अक्षिता राज के साथ शादी के बंधन में बंध गए. वहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने भी नवविवाहित जोड़े को खास अंदाज में आशीर्वाद दिया. आइए जानते हैं दिनभर की टॉप एंटरटेनमेंट अपडेट्स हमारे फिल्म रैप में.
34 स्टार्स, 900 लोग और 50 वैनिटी वैन, सिरदर्द बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग! बोले डायरेक्टर
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. फिल्म में जहां एक तरफ 34 कलाकारों की लंबी फौज नजर आने वाली है, वहीं दूसरी तरफ इसकी शूटिंग को संभालना डायरेक्टर अहमद खान के लिए किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं था.
‘दूसरे धर्म में शादी मत करना’, प्यार में नहीं सुनी पिता दारा सिंह की चेतावनी, तलाक पर विंदु को हुआ पछतावा!
दिग्गज एक्टर और पहलवान दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने अपनी पहली शादी को लेकर बड़ी बात कही है. विंदू ने बताया कि जब उन्होंने एक्ट्रेस फराह नाज से शादी करने का फैसला किया था, तब उनके पिता दारा सिंह ने उन्हें पहले ही चेतावनी दे दी थी कि इंटरफेथ यानी अलग-अलग धर्मों की शादी निभाना आसान नहीं होता.
दूल्हा बने आकाशदीप, आशीर्वाद देने पहुंचे पवन सिंह, क्रिकेटर बोले- शुक्रिया
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह बुधवार को काशी में अपनी मंगेतर अक्षिता राज के साथ शादी के अटूट बंधन में बंध गए हैं. वाराणसी के फाइव स्टार होटल में आयोजित शादी में परंपराओं और आधुनिक भव्यता का एक अनूठा संगम देखने को मिला. आकाशदीप की जिंदगी के अहम दिन पर खेल, राजनीति और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शरीक हुईं. सभी ने कपल को नए सफर की शुभकामनाएं दीं.
‘पठानों से कहना चौहान आ रहा है…’ नई फिल्म Chauhaan में अजय देवगन का फौजी अवतार, पत्थरबाजों को देंगे जवाब
अजय देवगन और वर्दी का कॉम्बो हिंदी की मास ऑडियंस के लिए अपने आप में एक धमाकेदार चीज है. अब यह कॉम्बो एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहा है. अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म चौहान अनाउंस की है, जिसमें वह कश्मीर में पोस्टेड आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं. चौहान के ढाई मिनट लंबे अनाउंसमेंट वीडियो में वह सबकुछ है जो बॉलीवुड के ‘OG एक्शन स्टार’ अजय देवगन के फैंस का दिल खुश कर देगा.
4 बच्चों की खातिर नहीं की दूसरी शादी, मनीषा रानी के पिता ने किए त्याग, दर्द सुन शिल्पा शेट्टी के निकले आंसू
बिहार की मनीषा रानी को फैंस जीटीवी के कुकिंग शो ‘मां है ना’ में देख रहे हैं. वो शो में अपने पिता संग नजर आई हैं. मनीषा ने शो में अपने पिता संग कुकिंग की. होस्ट शिल्पा शेट्टी को मनीषा ने अपने पिता की कुर्बानियों के बारे में बताया. उनका स्ट्रगल सुनने के बाद सेट पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई थीं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू