ठाकुरगंज। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) रानीडांगा सेक्टर के डीआईजी ए.के.सी. सिंह ने 27 एवं 28 जून को सीमावर्ती क्षेत्र स्थित तवालबीटा , खटखटी और कुरलीकोट बीओपी का दो दिवसीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा व्यवस्था, जवानों की कार्यप्रणाली तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
डीआईजी सिंह ने बीओपी पर तैनात अधिकारियों और जवानों के साथ बैठक कर उनकी जिम्मेदारियों, ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सतर्कता, अनुशासन तथा समर्पण के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने सीमावर्ती ग्रामीणों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने, विश्वास का वातावरण मजबूत करने तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से सीमा सुरक्षा को और प्रभावी बनाने पर बल दिया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी निगरानी, नियमित गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा तस्करी एवं अन्य सीमा पार अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ए.के.सी. सिंह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। उन्होंने देश एवं समाज के सर्वांगीण विकास, हरित पर्यावरण और सुरक्षित भारत की कामना करते हुए सभी जवानों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित बीओपी के अधिकारी एवं एसएसबी के अन्य जवान उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play