नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय सभागार में रविवार को ‘जी-राम-जी’ योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड मनरेगा पदाधिकारी मनीष कुमार ने किया।प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों और कर्मियों को योजना की बारीकियों से अवगत कराया। बैठक में योजना के तहत कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों, उनके चयन, निर्माण की गुणवत्ता, पारदर्शिता, समयबद्ध क्रियान्वयन और जनभागीदारी के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी और जन-उपयोगी परिसंपत्तियों का निर्माण करना है।
उन्होंने कहा कि इसी के माध्यम से हम वर्ष 2045 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार कर सकते हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों से अपील की कि वे ईमानदारी, पारदर्शिता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक निश्चित रूप से पहुंच सके। इस प्रशिक्षण शिविर में उप प्रमुख अफसर हुसैन, मुखिया अफरोज नैय्यर, यादव लाल बैठा, काशी लाल प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य आलमगीर अंसारी, मनान मियां, बद्री यादव, अलखदेव राम, परमेश्वर साह, राजू सिंह, राजेश प्रसाद, राकेश कुमार सहित कनीय अभियंता, पंचायत तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक, रंजीत कुमार, सुबोध कुमार, सोनेलाल कुमार, बीएफटी व अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play