आज का मौसम: दिल्ली और UP में बिगड़ने वाला है मौसम, तेज हवा और बारिश होगी – Live Hindustan

राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक मौसम गुड न्यूज देने वाला है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान में बताया गया है कि 1 जुलाई तक यूपी में बारिश के आसार हैं। वहीं, अगले कुछ दिनों में राज्य में मॉनसून के आगे बढ़ने को लेकर भी स्थिति अनुकूल बनी हुईं हैं। वहीं, मध्य भारत के राज्यों में भी 4 जुलाई तक मौसम खुशनुमा रहने की संभावनाएं हैं।
IMD के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 1 जुलाई तक और जम्मू और कश्मीर, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में सोमवार को बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में 30 जून को ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब में 29 जून और 1 और 2 जुलाई को छिटपुट बारिश हो सकती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई तक और फिर 3-4 जुलाई को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 जून तक और फिर 4 जुलाई को ऐसा मौसम रह सकता है। साथ ही तेज हवा और आंधी के आसार भी हैं।
पूर्वी और पश्चिम राजस्थान में 4 जुलाई तक बारिश के आसार हैं। जम्मू और कश्मीर, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और पंजा में 2-3 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 1 से 4 जुलाई तक, उत्तराखंड में 30 जून से 4 जुलाई तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 जून से 1 जुलाई और पूर्वी राजस्थान में 2 से 4 जुलाई तक भारी बारिश की संभावनाएं हैं।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 4 जुलाई तक छत्तीसगढ़, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में 2 जुलाई तक गरज और आंधी के भी आसार हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि आने वाले 2-3 दिनों तक गरज जारी रह सकती है।
IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों में मॉनसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।
मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि अगले पांच. छह दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर भारत के कई राज्यों में सक्रिय रूप से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। आईएमडी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर अरब सागर के कुछ और हिस्सों तथा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कुछ अन्य राज्यों के क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
हालांकि, विभाग ने 28 और 29 जून को उत्तर प्रदेश में लू चलने की चेतावनी भी दी है, जो कुछ स्थानों पर गंभीर रूप ले सकती है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट’ के अनुसार, यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो दिल्ली में चार जुलाई तक मॉनसून पहुंचने की संभावना है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News