इंफो: भारत में हर साल बढ़ रही सड़क हादसे और मौतों की संख्या – Live Hindustan

कई देशों में काफी सख्त हैं ट्रैफिक नियम, तेज रफ्तार पर भारी जुर्माना और जेल नई दिल्ली, एजेंसी। सड़कों पर तेज रफ्तार और गलत साइड ड्राइविंग का कहर जारी है। तमाम उपायों के बावजूद भारत में सड़क हादसों की संख्या और मौतें हर साल बढ़ रही हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले 2024 में 1.77 लाख लोगों ने हादसों में अपनी जान गंवाई। सबसे अधिक घटनाएं और मौतें तेज रफ्तार और गलत साइड ड्राइविंग के चलते हुईं हैं।
हाल ही में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर टियागो कार को पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी थी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। इसका वीडियो भी सामने आया है।
भारत में ट्रैफिक नियमों को सख्त बनाने के लिए मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत जुर्माने और सजा की राशि तय है। इसमें भारी बढ़ोतरी भी की गई है। तेज रफ्तार से कार, बाइक, स्कूटर इत्यादि चलाने पर पहली बार पकड़े जाने पर 1 हजार से 2 हजार तक जुर्माना है। भारी वाहनों के लिए 4 हजार रुपये तक जुर्माना है। दोबारा अपराध पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई होती है। गलत साइड में ड्राइविंग बेहद गंभीर अपराध माना जाता है। इसके लिए 5 हजार रुपये तक जुर्माना या 6 महीने से एक साल तक की जेल की जसा का प्रावधान है। हालांकि इसके बावजूद हादसे नहीं रुक रहे।
वर्ष घटनाएं मौतें
2020 372181 138383
2021 412432 153972
2022 461312 168491
2023 480583 172890
2024 487707 177175
स्रोत: रोड एक्सीडेंट इन इंडिया 2024
राज्य सड़क हादसों की संख्या
तमिलनाडु 20672
उत्तर प्रदेश 17113
कर्नाटक 14208
मध्य प्रदेश 13937
महाराष्ट्र 11285
केरल 9757
तेलंगाना 8599
आंध्र प्रदेश 8258
राजस्थान 7174
बिहार 4681
स्रोत: रोड एक्सीडेंट इन इंडिया 2024
कैटेगरी मौतें
तेज रफ्तार 48294
शराब के नशे में ड्राइविंग 1085
गलत साइड ड्राइव 3161
रेड लाइट जंप 95
मोबाइल पर बात 710
अन्य 11427
नॉर्वे: नॉर्वे में अगर कोई तय स्पीड लिमिट से सिर्फ 20 किमी प्रति घंटे अधिक तेजी से गाड़ी चलाता है तो 18 दिन तक जेल होती है। जितनी अधिक तेज गाड़ी चलेगी सजा उतनी ही सख्त होगी। तय सीमा से 5 किमी प्रति घंटे अधिक तेज चलने से करीब 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगता है।
स्विटजरलैंड: तेज रफ्तार पर कमाई के हिसाब से जुर्माना लगाया जाता है। जितनी ज्यादा कमाई उतना ही अधिक जुर्माना लगता है। 2010 में एक ड्राइवर को तय स्पीड से 170 किमी प्रति घंटे अधिक की रफ्तार से मर्सीडीज चलाते हुए पकड़ा गया तब 1 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।
यूनाइटेड किंगडम: मोबाइल फोन के इस्तेमाल यूके में गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर 264 डॉलर का जुर्माना लगता है। साथ ही लाइसेंस से 6 पॉइंट कट जाते हैं।
ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया में तय लिमिट से ज्यादा से ज्यादा 3 किमी प्रति घंटे की छूट मिलती है। जितनी अधिक स्पीड होती है, जुर्माना उतना ही अधिक लगाया जाता है। तेज या खतरनाक ड्राइविंग कानूनों के तहत पुलिस बहुत गाड़ी को मौके पर ही जब्त कर सकती है।
सऊदी अरब: सऊदी अरब में तेज रफ्तार पर 133 डॉलर से 533 डॉलर तक का जुर्माना लगता है। बहुत गंभीर मामलों में गाड़ी जब्त कर ली जाती है।
-दुर्घटना संभावित’ब्लैक स्पॉट’ की पहचान और उन्हें ठीक करने के लिए कदम उठाए
-ब्लैक स्पॉट पर रोड मार्किंग , साइनेज, क्रैश बैरियर, रोड स्टड की स्थापना
-सड़क डिजाइन और सुरक्षा को बेहतर बनाने पर 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए
– गाड़ियों में छह एयरबैग लगाना अनिवार्य
-सड़क सुरक्षा से जुड़े अहम कानून लागू किए, लाइसेंसिंग सिस्टम को डिजिटल बनाया और 200 से अधिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किए हैं।
– गुड समैरिटन को सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों के सात दिन तक इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता
-राहवीर योजना के तहत 25 हजार रुपये के इनाम
-एनएचएआई ने नेशनल हाईवे के पूरे हो चुके कॉरिडोर पर टोल प्लाजा पर पैरामेडिकल स्टाफ, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन, नर्स वाली एंबुलेंस की व्यवस्था
एनएच पर 500 मीटर के दायरे को तब ‘ब्लैक स्पॉट’ घोषित किया जाता है, जब पिछले 3 वर्षों में उस 500 मीटर के हिस्से में कम से कम 5 सड़क दुर्घटनाएं (गंभीर या घातक) हुई हों। या पिछले 3 वर्षों में उस हिस्से में सड़क हादसों के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हुई हो। इन क्षेत्रों को एनएचएआई और परिवहन मंत्रालय द्वारा ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया जाता है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News