गैसड़ी, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और वन अपराधों के विरुद्ध लगातार अभिया चलाय जा रहा है। इसके तहत नौवीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की बीओपी भगवानपुर ने अवैध सागौन लकड़ी के परिवहन का भंडाफोड़ किया है। उन्होंनें बताया कि लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसबी को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर टीम ने बीओपी भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर विश्राम के पास एक बगीचे में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी ली गई। जांच में ट्रॉली से बिना वैध परमिट के 28 बोटा सागवान की लकड़ी बरामद हुई। मौके पर मौजूद चालक समेत पांचों व्यक्ति लकड़ी के कटान व परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में मामला ग्राम कोल्हई निवासी ठेकेदार अब्दुल हलीम से जुड़ा बताया गया, जो कथित रूप से लकड़ी के क्रय-विक्रय और परिवहन का कार्य करता है। बरामद लकड़ी फर्नीचर निर्माण के लिए बहराइच, लखीमपुर सहित अन्य जिलों में भेजे जाने की जानकारी मिली है। एसएसबी ने 28 बोटा सागौन की लकड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर सभी आरोपियों समेत वन विभाग की भांभर रेंज को सौंप दिया है। वन विभाग मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रहा है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play