24 रुपये की बाम निकली खाली, ग्राहक ने ऐसा सबक सिखाया खुद कंपनी भी याद रखेगी – India.Com

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 24 रुपये की दो बाम की डिब्बियां एक ग्राहक के लिए बड़ी कानूनी लड़ाई की वजह बन गईं. करीब पांच साल तक चले मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने ग्राहक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए मेडिकल स्टोर और बाम बनाने वाली कंपनी को 40 हजार रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. जानकारी के मुताबिक, यह मामला अगस्त 2020 का है. कानपुर के रहने वाले सुधीन्द्र मिश्रा ने पैर दर्द के लिए रावतपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर से 12-12 रुपये की दो ‘फास्ट रिलीफ पेन किलर बाम’ खरीदी थीं. घर पहुंचकर जब उन्होंने दोनों डिब्बियां खोलीं तो वे पूरी तरह खाली निकलीं. डिब्बियों में न बाम था और न ही ढक्कन लगा था.

इसके बाद सुधीन्द्र मिश्रा ने मेडिकल स्टोर पहुंचकर शिकायत की और बाम बदलने या पैसे वापस करने की मांग की. आरोप है कि दुकानदार ने यह कहते हुए जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया कि यह निर्माता कंपनी का मामला है. कई बार शिकायत करने के बाद भी उन्हें न नई बाम मिली और न ही 24 रुपये वापस किए गए. मामले का समाधान नहीं होने पर उन्होंने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में शिकायत दर्ज कराई. सुनवाई के दौरान आयोग ने माना कि मेडिकल स्टोर और निर्माता कंपनी दोनों की ओर से सेवा में कमी बरती गई है.

आयोग ने अपने आदेश में कहा कि ग्राहक के 24 रुपये ब्याज सहित लौटाए जाएं. साथ ही मानसिक पीड़ा और मुकदमे के खर्च को देखते हुए 40 हजार रुपये का मुआवजा भी दिया जाए. यह फैसला उन लोगों के लिए भी एक उदाहरण माना जा रहा है जो छोटी रकम का नुकसान होने पर शिकायत नहीं करते. आयोग के इस आदेश ने साफ कर दिया कि उपभोक्ता के अधिकारों की अनदेखी करने पर छोटी सी लापरवाही भी कंपनियों और दुकानदारों पर भारी पड़ सकती है. (एजेंसी इनपुट्स)

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Uttar Pradesh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
इकराम मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं मगर जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ. शुरुआती शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई. इसी के साथ ज्ञान हासिल करने … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News