Gaya News: विष्णुपद थाना क्षेत्र स्थित फल्गु रबर डैम से शुक्रवार की दोपहर एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने डैम में शव फंसा हुआ देखा और इसकी सूचना विष्णुपद थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही विष्णुपद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और रस्सी की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। शव की स्थिति काफी खराब होने के कारण प्रथम दृष्टया यह तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जबकि उसके शरीर के निचले हिस्से में पैंट नहीं थी।
शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया है।विष्णुपद थानाध्यक्ष परमानंद कर्ण ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत डूबने से हुई या उसने आत्महत्या की या फिर हत्या के बाद शव को डैम में फेंका गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play