Feedback
इंग्लैंड क्रिकेट टीम में अब खिलाड़ियों की शराब पार्टी पर सख्ती होने वाली है. पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के संन्यास और हालिया विवादों के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने खिलाड़ियों के लिए नए नियम लागू करने का फैसला किया है.
इसका का उद्देश्य खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और टीम कल्चर को बेहतर बनाना है, ताकि भविष्य में इंग्लिश क्रिकेट किसी भी तरह के ऑफ-फील्ड विवाद से बच सके. आने वाले समय में इंग्लैंड के सभी केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों को इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा.
नए नियमों के तहत:
♦ इंग्लैंड की हर घरेलू सीरीज और विदेशी दौरों के दौरान आधी रात (12 बजे) का कर्फ्यू लागू रहेगा.
♦ कोई भी खिलाड़ी सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे की हालत में दिखाई नहीं दे सकता.
♦ सोशल मीडिया पर शराब से जुड़ा कोई भी कंटेंट पोस्ट करने की अनुमति नहीं होगी.
♦ यदि कोई खिलाड़ी रात 10 बजे के बाद टीम होटल से बाहर रहता है, तो उसे इसकी जानकारी टीम मैनेजमेंट या सुरक्षा अधिकारियों को देनी होगी.
♦ मैच शुरू होने से एक दिन पहले से लेकर मैच खत्म होने के अगले दिन तक खिलाड़ियों को शराब नहीं पीने की सलाह दी गई है.
♦ टीम मैनेजमेंट की अनुमति के बिना सार्वजनिक जगहों पर, यहां तक कि टीम होटल के सार्वजनिक क्षेत्रों में भी शराब पीना प्रतिबंधित रहेगा.
♦ इस अवधि के दौरान खिलाड़ियों को निजी तौर पर शराब पीने की मनाही होगी क्योंकि प्राथमिकता पूरी तरह रिकवरी और मैच फिटनेस को दी जाएगी.
यह फैसला उस विवाद के बाद लिया गया, जब बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन देर रात एक नाइट क्लब में हुए घटनाक्रम के कारण जांच के दायरे में आए थे.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए इस खिलाड़ी का टेस्ट डेब्यू, वर्ल्ड कप में काटा था गदर
इसके बाद ECB ने खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर अपनी नीति और अधिक सख्त करने का निर्णय लिया. ECB के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की का मानना है कि इंग्लैंड टीम की पेशेवर छवि बनाए रखने और भविष्य में ऐसे विवादों से बचने के लिए ऑफ-फील्ड अनुशासन को पहले से ज्यादा मजबूत करना जरूरी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू