खुनुवां, हिन्दुस्तान संवाद। भारत- नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवा बाजार का शनिवार को एसएसबी कमांडेंट ने निरीक्षण किया। उन्होंने सरहद के नोमेंस लैंड व आसपास के इलाकों के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को मजबूत करना और संवेदनशील बिंदुओं की पहचान कर आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाने के उद्देश्य से एसएसबी सीमा चौकी के बार्डर चेकिंग पोस्ट भवन में सुरक्षा एजेंसियों की समन्वय बैठक भी किया।सुरक्षा समन्वय, सूचना आदान-प्रदान एवं सीमा पार गतिविधियों की रोकथाम को लेकर सशस्त्र सीमा बल वहिनी कमांडेंट उज्जवल दत्ता, पड़ोसी मुल्क नेपाल एपीएफ, उत्तर प्रदेश पुलिस एवं कस्टम विभाग खुनुवा कार्मिकों के साथ समन्वय बैठक हुई।
जिसमें कमांडेंट उज्ज्वल दत्ता ने सरहद पर तैनात कर्मियों, सुरक्षा जवानों को सतर्क रहने, सरहद के हर गतिविधि पर पैनी नज़र रखने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने सीमा पार से होने वाली तस्करी, नशीली पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, सीमावर्ती कस्बों में व उससे होने वाले दुष्परिणाम तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने की दिशा में एक दूसरे के सहयोग दिए जाने पर सहमति जताई। इस दौरान असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर पंकज सिंह, नेपाल एपीएफ निरीक्षक हरित बडुवाल, मर्यादपुर नेपाल पुलिस चौकी इंचार्ज निरीक्षक राजेश गिरी, उप निरीक्षक सुरेश यादव, कस्टम विभाग निरीक्षक रमेश कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार गुप्ता, महामंत्री सचमुच त्रिपाठी, संतोष कुमार गुप्ता, कुबेर चन्द्र, कृष्ण कुमार मिश्र, अनिल कसौधन आदि मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play