भारत और पनामा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेंगे – Hindustan

– विदेश मंत्री जयशंकर ने पनामा के विदेश मंत्री जेवियर का स्वागत किया नई दिल्ली, एजेंसी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को पनामा के विदेश मंत्री जेवियर मार्टिनेज-अचा वास्केज का स्वागत किया। साथ ही कहा कि भारत और पनामा सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के इच्छुक हैं।
प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संपर्कों की गति लगातार बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान यात्रा पिछले साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर आयोजित पांचवीं भारत-सिका (एसआईसीए) विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान दोनों नेताओं की सह-अध्यक्षता के बाद हुए संवाद को आगे बढ़ाती है। जयशंकर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आपकी यात्रा हमारे संबंधों को सभी क्षेत्रों में और मजबूत करेगी। मैं करीब तीन साल पहले पनामा गया था। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि दोनों सरकारें और नेता हमारी साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनाने के इच्छुक हैं। हम निश्चित रूप से पनामा के साथ करीबी संबंधों की ओर देख रहे हैं, क्योंकि भारत जैसे साझेदार के लिए आपके पास एक रणनीतिक स्थान के साथ-साथ जबरदस्त आर्थिक स्थिरता और संभावनाएं हैं।
पनामा के विदेश मंत्री वास्केज ने एक समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि उनका देश पनामा नहर की पूर्ण तटस्थता की रक्षा के लिए भारत को साझेदार बनाने की दिशा में प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पनामा अपनी स्वतंत्र विदेश नीति और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नहर का कुशल, जिम्मेदार और सुरक्षित संचालन ही पनामा की संप्रभुता की सबसे बड़ी रक्षा है। वास्केज ने कहा कि पिछले 25-26 वर्षों में पनामा ने अपने संसाधनों से नहर का विस्तार किया है और उसे अपनी उपलब्धियों पर गर्व है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News